*भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर इक्कीस सरपंचों ने पार्टी में प्रवेश किया*
कवर्धा. भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतो और रीति नीति से प्रभावित होकर कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के इक्कीस सरपंचों ने आज भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी में प्रवेश किया. सभी इक्कीस सरपंचों का भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक साहू ने पार्टी का गमछा पहनाते हुए स्वागत किया तथा उन्हें समर्पित भाव से पार्टी के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रामकुमार भट्ट, जिला महामंत्री संतोष पटेल, दिनेश चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित थे.नव प्रवेशी सरपंचों ने भी उपस्थित पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि जिला भाजपा संगठन के निर्देशन में सभी लोग इस चुनाव में पार्टी प्रत्याशी संतोष पांडे को जीतने तथा नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए दिन रात मेहनत करेंगे.

*प्रवेश अभियान में कवर्धा जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश चंद्रवंशी की रही विशेष भूमिका*
आज प्रवेश करने वाले इन सभी इक्कीस सरपंचों से बातचीत कर उन्हें पार्टी की नीतियों से जोड़ना का काम जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश चंद्रवंशी ने किया. जिन्होंने सभी सरपंचों से लगातार संपर्क किया और आज इन्हें पार्टी में प्रवेश कराया.

*ये सरपंच हुए शामिल*
बरदुली के पंडित गोलू दीवाना , कान्हाभैरा के रामप्रसाद , मक्के के मुक्तानंद साहू , मजगांव के हेमंत कुमार साहू , रवेली के सविता साहू दिनेश, रामहेपुर खुर्द के कोमल प्रसाद , भागूटोला के जयराम साहू, अशोक कश्यप सोनबरसा, लखनपुर कला के मैना पात्रे, महराटोला के मन्नू राम , बारदी की जलेश्वरी रामु साहू, छिरहा के श्री राम पटेल, सिंघनपुरी के पीला राम साहू , जमुनिया उर्मिला चंद्रभूषण, बानो की चमेली चंद्रवंशी खामी केवरा ,गंगापुर पार्वती , लासाटोला के तुलाराम धुर्वे , समनापुर के मनोज पटेल, खदौड़ा खुर्द की भूरी बाई हरी राम साहू, बोधईकुंडा के भरत साहू ने आज भाजपा प्रवेश किया.

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़