कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति
कवर्धा,,,,श्री अखंड नवधा रामायण समारोह का आयोजन ग्राम घुघरी कला कवर्धा में दिनांक 6/3/24 से 9/3/24 तक तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में समस्त मानस मंडलीया सादर आमंत्रित हैं। ग्राम वासियों ने एजेंसी को बताया है कि ग्राम घुघरी कला में श्री अखंड नवधा रामायण का आयोजन 30 वर्षों से किया जा रहा है यह आयोजन 31वां वर्ष का है जिसमें सम्मिलित होने वाले प्रत्येक मंडली को 851 रुपए नगद एवं श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा

तथा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मंडली को 5501 द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 5001 रुपए तृत्तीय स्थान प्राप्त करने वाले को 4501 रुपए चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले कोई 4001 रुपए पंचम स्थान प्राप्त करने वाले को 3501 रुपए तथा षष्ठम स्थान प्राप्त करने वाले को 2501 रुपए तथा सप्तम स्थान प्राप्त करने वाले को 2101 रुपए एवं श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा।

दिनांक 7/3/.2024 को दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक ग्राम आचार्य पंडित श्री सनत कुमार शर्मा जी का प्रवचन भी रहेगा। कार्यक्रम का आयोजन समस्त ग्राम वासियों द्वारा किया जा रहा है।

Spread the love

You missed