जिला स्तरीय पशुमेला सह पशु प्रदर्शनी का हुआ आयोजन पशुधन से आजीविका के लिए पशुपालकों का हुआ ज्ञानवर्धन पशुधन में टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान कराने एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने किया गया प्रेरित कवर्धा, । पशुधन विकास विभाग जिला कबीरधाम के तत्वाधान में श्रीमती भावना बोहरा, माननीया विधायक पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के मुख्य आतिथ्य, श्री रामकृष्ण साहू सदस्य जिला पंचायत कबीरधाम की अध्यक्षता में तथा अन्य सम्मानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में शनिवार को ग्राम रणवीरपुर, विकासखंड सहसपुर लोहारा में एक दिवसीय जिला स्तरीय पशुमेला सह पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती भवना बोहरा द्वारा स्टॉल का अवलोकन कर गौमाता तथा छत्तीसगढ़ महतारी की पूजन अर्चना कर पशुमेला सह पशु प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम रणवीरपुर एवं आसपास के अन्य ग्रामों से पशुधन प्रदर्शनी में लिए लाए गए थे। समस्त पशुओं का समिति के द्वारा पंजीयन कर निरीक्षण उपरांत दुधारू गाय, उन्नत भैंस, उन्नत वत्स, बकरा-बकरी, बैल जोड़ी, और मुर्गा–मुर्गी इत्यादि वर्गों में अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया। पशुओं में सुपोषण को बढ़ावा देने के लिए पैरा का यूरिया उपचार अजोला नेपियर घास तथा बरसीम घास का जीवंत प्रदर्शन किया गया। डॉ. एस. के. मिश्रा, उपसंचालक पशुधन विकास विभाग के द्वारा विभाग के विभिन्न महत्वपूर्ण हितग्राही मूलक योजनाओं तथा विभाग की प्रगति के संबंध में सभी को जानकारी दी गई। माननीया विधायक एवं कार्यक्रम के सम्मानीय अध्यक्ष श्री रामकृष्ण साहू द्वारा पशुधन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए आजीविका के लिए उन्नत पशुपालन अपनाने तथा विभाग में संचालित योजनाओं का लाभ लेने हेतु जन सामान्य को प्रोत्साहित किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान प्राइवेट कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता को उत्कृष्ट कार्य एवं सेवा के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्री भगवानी साहू, श्री रूपेश कौशिक, श्री राजेंद्र साहू, श्री धरमपाल कौशिक, श्री दारा सिंह ठाकुर, श्री राघवेन्द्र वर्मा, श्री तिलक सेन, श्री युवराज सिंह ठाकुर, श्री श्रवण मरकाम, सरपंच एवं उपसरपंच रणवीरपुर तथा अन्य सम्मानीय ग्रामीण जन उपस्थित रहे। डॉ. एस.के.मिश्रा उपसंचालक पशुधन विकास विभाग के निर्देशन में विकासखंड अधिकारी डॉ. दीक्षा पाल एवं अन्य पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञों, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों, चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों,प्राइवेट कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। Spread the love Post navigation रंग झाझर बैगा नृत्य एवं स्कूली बच्चे के रंगारंग कार्यक्रमों से होगा सरस मेला का शुभारंभ 26 फरवरी की शाम छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध अभिनेता एवं गायक श्री सुनील तिवारी देंगे अपनी प्रस्तुति 26 फरवरी से शरू होगा 10 दिवसीय सरस मेला कवर्धा के पीजी कॉलेज ग्राउंड में लगेगी प्रदर्शनी भाजपा ने तेज की लोकसभा चुनाव की तैयारी, जिले की दोनों विधानसभाओं में हुई रणनीतिक बैठक