कबीरधाम जिले के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री श्री टीएस सिंहदेव 15 दिसम्बर को जिले के प्रवास पर

कवर्धा,। राज्य सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन एवं वाणिज्यकर मंत्री एवं कबीरधाम के प्रभारी मंत्री श्री टीएस सिंहदेव 15 दिसम्बर गुरूवार को जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे एवं विभिन्न कार्यक्रम एवं बैठकों में शामिल होगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कैबिनेट मंत्री श्री टीएस सिंहदेव सड़क मार्ग से 11 बजे कवर्धा के लिए प्रस्थान करेंगे। 12ः30 बजे सर्किट कवर्धा में उनका आमगन होगा। 12ः50 बजे कलेक्ट्रोरेट कार्यालय के लिए आएंगे। मंत्री श्री सिंहदेव कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल होगे। बैठक में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं सहित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। बैठक के बाद प्रभारी मंत्री श्री सिंहदेव पुनः 5ः10 बजे के सर्किट हाउस आमगमन होगा एवं आरिक्षत रहेगा। 5ः40 बजे को सर्किट हाउस से पंडरिया के श्री अर्जुन तिवारी के निवास के लिए प्रस्थान करेंगे वहां उनसे भेंट-मुलाकात करेंगे इसे बाद पंडरिया के स्वामी आत्मानंद हाईस्कूल विद्यालय मैदान पुराना बस स्टैण्ड में लोरमी विधायक श्री धरमजीत सिंह के पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होंगे।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़