गौमाता के साथ क्रुरता करने वाले आरोपियों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्यवाही – अध्यक्ष राज्य गौ सेवा आयोग

राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महामंडलेश्वर राजेश्री डॉ. महंत रामसुंदर दास ने घटना स्थल का किया निरीक्षण, घटनाक्रम की ली जानकारी

पशु चिकित्सालय में गौमाता की स्वास्थ्य का अवलोकन कर, बेहतर ईलाज के दिए निर्देश

कवर्धा,डी एन योगी

कवर्धा,,। विगत दिनों ग्राम कांपा में गौमाता के साथ आरोपितों द्वारा किए गए क्रुरता को लेकर जानकारी मिलते ही दूसरे दिन छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महामंडलेश्वर राजेश्री डॉ. महंत रामसुंदर दास कवर्धा पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और उन्होंने घटना क्रम की अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से इस संबंध में चर्चा कर जानकारी ली। राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने घटना स्थल के निरीक्षण के बाद पशु चिकित्सालय कवर्धा में गौमाता का चल रहे उपचार का अवलोकन किया। उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों को गौमाता के बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने घटना स्थल में सरपंच और ग्रामीणों की उपस्थिति में पशुओं के प्रति क्रूरता रोकने के लिए अपील की।
निरीक्षण के बाद उन्होंने न्यू सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता ली। उन्होंने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि गौमाता विश्व की माता है और सबकी माता गौमाता है। गाय को माता मानते है तो हमारा व्यवहार भी गौमाता के प्रति वैसा होना चाहिए। हमे इसकी सुरक्षा करना चाहिए। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ सरकार गौ माता के प्रति संवेदनशील है और गौमाता की सुरक्षा देखभाल के लिए गौठान बनाए गए है। उन्होंने कहा कि ग्राम कांपा में गौमाता के साथ हुई घटना बहुत ही अमानवीय है। ऐसी घटना कहीं भी नहीं होनी चाहिए। ऐसे घटना की पुर्नवित्ति दुबारा न हो इसके लिए समाज को आगे आकार जनजागरूकता लाना चाहिए। उन्होनें कहा कि गौमाता के साथ क्रुरता करने वाले आरोपियों के खिलाफ विधि संगत कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महामंडलेश्वर राजेश्री डॉ. महंत रामसुंदर दास ने की अपील

छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महामंडलेश्वर राजेश्री डॉ. महंत रामसुंदर दास ने पशुओं के प्रति क्रूरता रोकने के लिए अपील की। जिले में पशु क्रूरता रोकने के लिए एवं गौ माता के सम्मान के लिए जन सामान्य को आगे आने का आह्वान किया गया साथ ही जन सामान्य को पशु क्रूरता क्या है के विषय पर संक्षेप में बताते हुए जागरूक रहने, अन्य लोगों को पशु क्रूरता करने से रोकने में सजग रहने एवं गौमाता से प्रेम रखने की अपील की। उन्होंने शास्त्रों में लिखी हुई बातों को याद दिलाते हुए कहा कि यद्यपि एक समय बाद पशु (गौमाता) अनुत्पादक हो जाते है तब भी उनसे गोबर प्राप्त होता है वे उपयोगी होते है, इसलिए उन्हें यूंही बाहर घूमने न छोड़ने एवं उनको अपने घर में रखकर देखरेख करने की अपील की, ऐसा करने से सड़क दुर्घटना में भी कमी आएगी।

राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने किसानों से पैरादान करने की अपील की

राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गौमाता की रक्षा के लिए गौठान बनाए है। जहां गोबर और गौमूत्र की खरीदी की जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि खेतों में धान के पैरा को न जलाएं, किसान पैरा को गौठान में दान करें। जिससे गौ माता को खाने के लिए चारा उपलब्ध हो सकेगा इसके साथ ही पैरा नहीं जलने से पर्यावारण प्रदूषण नहीं होगा।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़