गायो को क्रूरतापूर्वक मारपीट करने वाले भेजे गए जेल

कवर्धा,, रात्रि में करीबन 08:30 बजे थाना कवर्धा में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कांपा खार में कुछ अज्ञात लोगो के द्वारा गायो को क्रूरतापूर्वक मारपीट कर रहे हैए सुचना से वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया जिस पर स्वयं पुलिस अधीक्षक डॉं. लाल उमेद सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव घटनास्थल पहुचे तथा थाना प्रभारी कवर्धा को आवष्यक दिषा निर्देष देकर घटना की तस्दीक कर तत्काल आरोपियो को गिरफतार करने के निर्देष दिये। जिस पर थाना कवर्धा की टीम मौका स्थल पर पहुचकर सुचना की तस्दीक किया गयाए मौके में विश्व हिन्दू परिषद् गौ रक्षा दल का जिला प्रमुख निलेश सोनी अपने कुछ साथियो के साथ उपस्थित मिले तथा जिन्होंने बताया की कुछ अज्ञात व्यक्तिओ के द्वारा गायो के साथ क्रूरतापूर्वक मारपीट किये है गाय इधर उधर हो गए हैए जिन्हें आसपास ढूढा गयाए चार गाय मिलेए जिन्हें अज्ञात लोगो व्यक्तिओ के द्वारा क्रूरतापूर्वक मारपीट कर इनके घावो एवं अन्य अंगो में हरी मिर्ची तोड़कर उनके अंगो में डालकर चोट पहुचाये है। सभी गायो के इलाज हेतु मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाकर त्वरित उपचार कराकर आगे के इलाज हेतु पशु चिकित्सालय कवर्धा लाया गया! विश्व हिन्दू परिषद् गौ रक्षा दल के जिला प्रमुख निलेश सोनी द्वारा उक्त घटना के संबंध में एक लिखित आवेदन पत्र पेश करने पर थाना कवर्धा में प्रथम सूचना पत्र 899/22 धारा 429 भादवि, पशुओ के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(ए)(एफ) के तहत अज्ञात आरोपियो के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियो की पतासाजी करने तत्काल पुलिस टीम रवाना किया गयाए दौरान विवेचना संदेही 01. भोजराज साहू पिता तिहारी राम साहू, उम्र-45 साल, 2. छविराम साहू पिता नारायण साहू, उम्र-35 साल, 03. दीक्षित साहू पिता दीनू साहू उम्र-27 साल, 04. मोहना यादव पिता मंगलू यादव उम्र-20 साल, 05. डोमन साहू पिता बैसाखू साहू उम्र-34 साल, 06. कमलेष साहू पिता नंदराम साहू, उम्र-39 साल सभी साकिनान ग्राम कांपा, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम से पूछताछ करने पर सभी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि मवेषी हमारे खेत में फसल को चरने आ जाती थी, इसी आक्रोष में आकर हम लोगो ने गायो के साथ मारपीट किये है। आरोपियो के द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर तत्काल गिरफतार करते हुये दिनांक-04.12.2022 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेष किया गया। इस घटना की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देषानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपियो को गिरफतार करने की कार्यवाही में सराहनीय कार्य करने में थाना प्रभारी कवर्धा निरीक्षक एम.बी. पटेल एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।गायो को क्रूरतापूर्वक मारपीट करने वाले भेजे गए जेल

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़