कवर्धा डी एन योगी
श्रीमती गंगोत्री गणेश योगी द्वारा शासकीय हाई स्कूल ग्राम कोठार में छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत 44 साइकिल का वितरण किया गया

कवर्धा,,, सरस्वती साइकिल योजना के मुख्य अतिथि श्रीमती गंगोत्री योगी जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि श्री गणेश नाथ योगी योगा  आयोग के सदस्य छत्तीसगढ़ शासन ,  उद्बोधन की कड़ी में गंगोत्री योगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की योजना के तहत नवमी कक्षाओं की छात्राओं को साइकिल वितरण किया जा रहा है जिसमें छात्राओं को आने-जाने में सुविधा होगी समय पर स्कूल पहुंचेंगे आराम से जल्दी घर पहुंचेंगे घर से स्कूल की दूरी अधिक होने के कारण छात्राओं को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था जो आसान हो जाएगी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने शिक्षा को ध्यान में रखते हुए गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त हो इसके लिए आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला गया है जिसमें गरीब बच्चों को भी उचित शिक्षा प्राप्त होगी मैं छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद देती हूं कि हमारे छत्तीसगढ़ के गरीब किसान मजदूर महिला शिक्षा को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है इस कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती तारिणी ठाकुर जिला महिला उपाध्यक्ष, श्री तोरण राम साहू सरपंच ,श्री मनोज चंद्रवंशी महामंत्री ,श्री अमित चंद्रवंशी साल अध्यक्ष ,श्री प्रमोद योगी युवा मितान अध्यक्ष ,श्री तुलसी यादव, श्री संजय धुर्वे ,श्री मुन्ना राम चंद्रवंशी सोसायटी अध्यक्ष, श्री पूरन नाथ योगी जिला कांग्रेस कमेटी सह सचिव ,श्री कुंज राम चंद्रवंशी सचिव ,विद्यालय प्राचार्य श्रीमती शरीफा बेगम,बडी संख्या शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र छात्राएं ग्राम वासी उपस्थित रहे ।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़