यातायात पुलिस ने मोटर यान अधिनियम के तहत 15 से अधिक वाहनों पर किया कार्यवाही

कवर्धा। पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों में अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट के गाड़ी चलाने वाले, 3 सवारी, आदेशों की अवहेलना, नो पार्किग और यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्यवाही किया गया।
रक्षित निरीक्षक व यातायात प्रभारी महेश्वर सिंह ने बताया कि शहर के चौक-चौराहों में यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वालें 15 से अधिक वाहन चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान सतत जारी रहेगा। कार्यवाही के दौरान प्रधान आरक्षक राजेश गौतम, प्रधान आरक्षक वैभव कल्चुरी, प्रधान आरक्षक पीयूष मिश्रा, संजीव चंद्रवंशी, चालक मनोज घृतलहरे का सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से की अपील

पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर हम स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाना चाहिए। दुर्घटना की स्थिति में गंम्भीर चोट से हेलमेट सुरक्षित रखता है। उन्होंने कहा कि यातायात जन जागरूकता अभियान सतत जारी रहेगा। दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जिले में सभी समुचित उपाय किए जा रहे हैं। जिन स्थानों पर विगत वर्षों में अधिक दुर्घटनाएं हुईं हैं, उन्हें चिंन्हित कर यातायात सुरक्षा से संबंधित उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने आम नागरिकों से अपील कर कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं। गाड़ी चलाते समय लाइसेंस सहित आवश्यक कागजात साथ में लेकर चलें, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाएं। छोटे बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति नहीं दे।

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़