एक बार फिर मंत्री अकबर के निज सहायक ने सड़क दुर्घटना में घायल महिला को पहुंचाया अस्पताल कवर्धा,,डी एन ,योगी कवर्धा,,,,,मोहम्मद अकबर के निज सहायक कीर्तन शुक्ला ने एक बार फिर मानवता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में मदद की. आज प्रातः 10 बजे अपनी ड्यूटी पर आते समय सहसपुर लोहारा से आगे तालपुर-बिरनपुर चौक उन्होंने देखा कि एक महिला मोटरसाइकिल से गिरकर घायल अवस्था में पड़ी है. दर्द से व्याकुल महिला को मदद करते हुए श्री शुक्ला ने 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा पहुंचाने में मदद की तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ खरसन को फोन कर त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कहा. घायल महिला का नाम श्रीमती रंभा मेरावी पति दयालु मेरावी है तथा ग्राम भिंभौरी विकासखंड सहसपुर लोहारा की निवासी है. Spread the love Post navigation पंडरिया:- जनसेवक आनंद सिंह ने किया मितानिनों का सम्मान चेम्बर का बड़ा फैसला – स्थानीय स्तर के ऑनलाइन व्यापार को बढ़ावा देंगे अमेजन फ्लिपकार्ट कर रहे एफ डी आई नीति का उल्लंघन अमेजन फ्लिपकार्ट का व्यापारियों द्वारा बहिष्कार