डी एन योगी जिला : नारायणपुर, छत्तीसगढ़ दिनाँक : 28.10.2022 आकाबेडा में शहीद श्री पवन मंडावी शौर्य निवास (क्विक रिस्पॉन्स सेंटर) का हुआ उद्घाटन आज दिनाँक 28.10.2022 को आकाबेडा में आम नागरिकों की सुविधा एवं डीआरजी जवानों के आवासीय सुविधाओं में विस्तार के लिए शहीद श्री पवन मंडावी शौर्य निवास (क्विक रिस्पॉन्स सेंटर) का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन समारोह के दौरान आईएएस श्री ऋतुराज रघुवंशी (कलेक्टर, नारायणपुर), आईपीएस श्री सदानंद कुमार (पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर) और आईएएस श्री देवेश ध्रुव (सीईओ, जिला पंचायत नारायणपुर) सहित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और डीआरजी के जवान, स्थानीय नागरिक और जनप्रतिनिधि तथा आश्रम के बच्चे व शिक्षकगण मौजूद रहे। सर्वप्रथम छात्रों द्वारा अबुझमाड़िया स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया इसके बाद नारायणपुर पुलिस द्वारा छात्रों और स्थानीय महिलाओं के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन कर कलेक्टर, एसपी और सीईओ के हाथों विजेता खिलाड़ियों को पुरुष्कार वितरित किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पक्की सड़क, पुल-पुलिया, सोलर लाइट और आंगनबाड़ी शेड इत्यादि की माँग की जिसपर आईएएस श्री ऋतुराज रघुवंशी (कलेक्टर नारायणपुर) द्वारा त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया। आईएएस श्री रघुवंशी ने बताया कि राज्य सरकार के मंशानुरूप आकाबेडा में भी शहरों की भांति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और स्कूल इत्यादि खोले जाएँगे। आईपीएस श्री सदानंद कुमार ने स्थानीय लोगों से कहा कि आप निर्भीक होकर अपनी आजादी और अधिकारों का प्रयोग करते हुए गरिमामय जीवन जी सकें इसलिए सरकार द्वारा पुलिस और सशस्त्र बल तैनात किया गया है। पिछली बार जब आईजी श्री सुंदरराज पी. यहाँ आये थे तब आपने मोबाईल टॉवर लगवाने के लिए अनुरोध किया था आपकी जरूरतों का ख़्याल रखते हुए आईजी सर के विशेष प्रयास और जवानों की मेहनत से आज यहाँ मोबाईल टॉवर लग चुकी है और आप सभी नेटवर्क के माध्यम से पूरे विश्व से जुड़ चुके हैं। ….. Spread the love Post navigation कवर्धा, परशुराम धर्मध्वज चौक लोहारा नाका कवर्धा के समीप खुलेआम मुर्गा कट रहा है और दुकान लगा कर बेंचा जा रहा है, जबकि स्वामी शंकराचार्य जी कवर्धा में विराजमान हैं, विरोध करने वाला कोई नहीं है , कहां है बजरंग दल और कहां है विश्वहिन्दु परिषद,,,,? कलेक्टर श्री महोबे ने एक नवम्बर से होने वाले धान खरीदी कार्यों के तैयारियों की समीक्षा की