जिला प्रशासन की टीम भिक्षावृत्ति उन्मूलन के लिए चला रहे विशेष अभियान

कवर्धा शहर के विभिन्न स्थानों में जाकर बच्चों से भिक्षावृत्ति नहीं करने समझाईस दिया गया

कवर्धा,डी एन योगी कबीर क्रांति

कवर्धा,। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देशानुसार जिला बाल संरक्षण इकाई महिला बाल विकास, पुलिस विभाग, विशेष किशोर, पुलिस इकाई, महिला सेल एवं चाइल्डलाइन 1098 द्वारा नवरात्री पर्व में मंदिरों के आस-पास एवं विभिन्न स्थानों में बाल भीक्षावृत्ति रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। संयुक्त टीम ने कवर्धा के बस स्टैंड, महामया मंदिर, गायत्री मंदिर चैक, अम्बेडकर चैक, राजमहल चैक, बुड़ा महादेव, काली मंदिर गार्डन, मेन मार्केट, रेवाबंध तलाब, मिनीमाता चैक, ठाकुर पारा, पैठूपारा, मठपारा विभिन्न स्थानों में जाकर बच्चों से भिक्षावृत्ति नहीं करने समझाईस दिया गया साथ ही बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन के लिए लोगो से अपील जागरूक किया जा रहा है। संयुक्त टीम में जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग से सत्यनारायण राठौर जिला बाल संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रीमती विजया कैवर्त प्रभारी महिला सेल, रोमन चंद्रवंशी, आशीष चंद्रवंशी, श्रीमती रेवती सिंह, श्रीमती प्रियंका राजपूत आरक्षक पुलिस विभाग, सुश्री क्रांती साहू संरक्षण अधिकारी, श्रीमती श्यामा धुर्वे एवं श्रीमती नितीन किोरी वर्मा विनय जंघेल, आउटरिच वर्कर, अविनाश ठाकुर काउंसलर, चाइल्डलाइन 1098 से महेश निर्मलकर केंद्र समन्वयक एवं चित्रा राडेकर, भूपेंद्र बघेल, टीम मेंबर थे।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़