कवर्धा, डी एन योगी

पुत्री के नाम की दो ट्रक को पिता व जीजा के द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर बिक्री किया गया 

धोखाधड़ी करने वाले 02 आरोपियों को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के भीतर।

कवर्धा,,कबीरधाम जिले के थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 35/2022 एवं अपराध क्रमांक 36/2022 धारा 120बी, 420, 465, 467, 468, 471, 34 भादवि के प्रार्थिया नवनीत कौर ने न्यायालय में परिवाद पत्र पेश किया था कि उसके पिता त्रिलोचन सिंह सलुजा व उसके जीजा अरविंदर सिंह छाबड़ा ने इसके नाम की दो ट्रक सीजी 09 जेसी 2491 व ट्रक क्रमांक सीजी 09 जेसी 1991 को स्वयं का बताकर फर्जी दस्तावेज व बिक्रीनामा तैयार कर अलग-अलग दो लोगो को 16-16 लाख में बिक्री किया गया है। जिस पर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी त्रिलोचन सिंह सलुजा व अरविंदर सिंह छाबड़ा व अन्य के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक श्री भुषण एक्का के नेतृत्व में आरोपियों की धरपकड़ हेतु दो टीम बनाकर बिलासपुर, मुंगेली व रायपुर, धमतरी आरोपियों की संबंध में पता तलाश हेतु आरोपियों के संभावित छुपने के स्थानों में दबिश दिया गया दबिश के दौरान मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि प्रार्थिया नवनीत कौर के पिता आरोपी त्रिलोचन सिंह सलुजा, व जीजा अरविंदर सिंह छाबड़ा जो बिलासपुर व रायपुर में गिरफ्तारी के डर से छुपे थे। पुलिस को छुपे हुये स्थान की जानकारी होने पर दिनांक-21.09.2022 को छत्तीसगढ़ से दीगर राज्य व देश से भागने की प्रयास करने की जानकारी होने पर पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों को माना एयरपोर्ट पर जाकर दबिश दिया गया एयरपोर्ट में थाना माना व एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था में लगे सी.आर.पी.एफ. के सहयोग से मामले के आरोपी (1.) त्रिलोचन सिंह सलूजा पिता निरंजन सिंह सलुजा उम्र 68 साल (2.) अरविन्दर सिंह छाबड़ा पिता हरजिन्दर सिंह छाबड़ा उम्र 37 साल साकिनान रायपुर रोड शोनालिका शोरूम कवर्धा थाना कवर्धा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिन्होने नवनीत कौर के नाम की दोनों ट्रकों को नवनीत कौर के फर्जी हस्ताक्षर कर बेचना स्वीकार किये। मामले में उपरोक्त दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा नवनीत कौर के फर्जी हस्ताक्षर कर ट्रक क्रमांक सीजी 09 जेसी 1991 को खरीदने वाला आरोपी सलमान मोमिन पिता करामनद्दीन उम्र 26 साल निवासी पोड़ीटोला थाना बोड़ला को भी मामले में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाकर रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक- भुषण एक्का, सउनि नरेन्द्र सिंह, सहा.उप निरी. आशीष सिंह, सहा. उप निरीक्षक चंद्रकांत तिवारी, प्र. आर. खुबीराम साहू, प्र. आर. हिरेन्द्र प्रताप सिंह, आरक्षक -विलकेश कोसरिया, आरक्षक उमाशंकर साहू, आरक्षक मनोज साहू, महिला आरक्षक रीचा मार्को सैनिक अनिल पाण्डेय व सायबर टीम का सराहनीय योगदान रहा है।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़