कबीर क्रांति जिला : नारायणपुर

नारायणपुर पुलिस ने 09 वर्षों से फरार कोहकामेटा दलम के 02 सक्रिय नक्सली सदस्य गणेश नुरेटी और खेदूराम यादव को किया गिरफ्तार

नारायणपुर पुलिस ने कोहकामेटा दलम के 02 सक्रिय नक्सली सदस्य गणेश नूरेटी, पिता आयतु, उम्र 45साल, निवासी- किहकाड़, थाना कोहकमेटा और खेदू राम यादव, पिता हलाल, उम्र 48साल, निवासी – किहकाड, थाना कोहकमेटा को किया गिरफ्तार किया है। मुखबीर से सूचना मिलने पर आईपीएस श्री सदानंद कुमार, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आईटीबीपी और जिला पुलिस बल की संयुक्त पार्टी को गिरफ्तारी के लिये रवाना किये थे। ये दोनो ही सक्रिय नक्सली ग्रामीणों को पुलिस मुखबीरी का झूठा आरोप लगाकर हत्या करने तथा पुलिस बल को जान-माल की क्षति पहुँचाने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने और आईईडी लगाने जैसे विभिन्न नक्सल अपराधों में शामिल थे।

नक्सली सदस्य गणेश नूरेटी थाना नारायणपुर के (01) अपराध क्रमांक 69/2011 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट (02) अपराध क्रमांक 47/2011 धारा 365(क), 302, 201, 120बी, 147, 148, 149 भादवि (03) अपराध क्रमांक 24/2012 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट में तथा नक्सली सदस्य खेदू राम यादव थाना नारायणपुर के अपराध क्रमांक 24/2012 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट में नामजद आरोपी है। जिनके खिलाफ माननीय न्यायालय ने अगस्त 2013 में स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, गिरफ्तारी वारंट की तामीली करते हुए दोनों नक्सलियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़