कवर्धा डी एन योगी

तकनीकी शाखा (साइबर सेल) कबीरधाम पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता।

105 नग विभिन्न कंपनियों के गुम मोबाइल फोन कीमती 15 लाख 75 हजार को किया गया बरामद।

गुम हुए मोबाईल को वापस आवेदको को पुलिस कप्तान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया गया सुपुर्द।

मोबाइल फोन पाकर आवेदन कर्ताओं के द्वारा अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कबीरधाम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी गणों तथा तकनीकी शाखा के अधिकारी जवानों का मुंह मीठा करा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

कबीरधाम जिले के फोर्स एकेडमीक भवन में आज दिनांक-19.08.2022 को पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल श्री कौशल किशोर वासनिक के द्वारा गुम मोबाइल फोन प्रार्थी को सुरक्षित सुपुर्द किया गया।

जिले के विभिन्न थानों में प्रार्थी आवेदकों के द्वारा अपना मोबाइल फोन गुम होने का आवेदन दिया गया था। जिस का विशेष ध्यान रखते हुए प्रार्थी गण को उनका खोया हुआ मोबाइल सुरक्षित उन तक वापस पहुंचाने हेतु कबीरधाम पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में साइबर सेल प्रभारी सहायक उप.निरीक्षक श्री चंद्रकांत तिवारी के कुशल नेतृत्व में साइबर सेल पुलिस टीम के द्वारा लगातार, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर खोए हुए / अन्य व्यक्ति के द्वारा इस्तेमाल किये जा रहे, कुल 105/ नग मोबाइल फोन किमती लगभग 15 लाख 75 हजार रुपये को बरामद करने में सफलता प्राप्त किये हैं। उक्त सभी मोबाइलों को आज पुलिस कप्तान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रार्थी गणों को सुपुर्द किया गया, जिस पर प्रार्थी गण द्वारा अपने खोये हुए कीमती मोबाइलों को वापस पाकर पुलिस कप्तान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं तकनीकी शाखा टीम का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करा धन्यवाद ज्ञापित कर कबीरधाम पुलिस के कार्यों की खूब सराहना किया गया।

गुम मोबाईल फोन के पतासाजी में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर तकनीकी टीम से सहायक उप. निरीक्षक चंद्रकांत तिवारी, प्रधान आरक्षक शमसेर अली, आरक्षक आकाश राजपूत, मनीष कुमार, फुलेश्वर धुर्वे, अजय यादव, थानेश्वर पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

*तकनीकी टीम द्वारा पूर्व में भी 134/ नग गुम मोबाइल फोन का पता तलाश कर वापस प्रार्थीयों के सुपुर्द किया जा चुका है, साथ ही पाकिट मारी करने वाले आरोपियों पर लगाम लगाते हुए पाकिटमारो से चोरी के मोबाइल बरामद कर, 07 आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही कर गिरफ्तार भी किया गया था।*

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़