डी एन योगी

जिला-नारायणपुर
दिनांक-21.07.2022

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर द्वारा लिया गया क्राईम मीटिंग

जिला नारायणपुर में कानून व्यवस्था में कसावट लाने व लंबित अपराधों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से दिनांक 21.07.2022 को श्री सदानंद कुमार (भापुसे), पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर द्वारा जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं समस्त थाना प्रभारियों एवं डीआरजी टीम का क्राईम मीटिंग लिया गया। क्राईम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अपराधों के निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। अपराध में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर न्यायालय में अभियोजन पत्र पेश करने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से महिला एवं बच्चों संबंधित अपराधों पर त्वरित कार्यवाही कर आरोपी की गिरफ्तारी एवं अतिशीघ्र विवेचना पूर्ण कर न्यायालय में चालान पेश करने, गुम इंसान के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए गुम इंसान की दस्तयाबी करने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। आम नागरिकों के आवेदनों, शिकायतों एवं रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करने, कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार करने तथा व्हीआईपी सुरक्षा के संबंध में जिले में निवासरत् सुरक्षा श्रेणी प्राप्त व्यक्तियों की सुरक्षा एवं व्हीआईपी के जिले में भ्रमण के दौरान नक्सल परिदृश्य एवं क्षेत्र की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारियों को सुरक्षा के आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। नक्सल गतिविधियां एवं नक्सल ऑपरेशन के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

-0-

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़