कवर्धा, डी एन योगी

 ऑनलाईन साईट के माध्यम से मंगाये गये धारदारों हथियारों को कराया गया थाना में जमा
 धारकों को दिया गया आवश्यक समझाईस

कवर्धा,,जिला कबीरधाम में गंभीर अपराधों की रोकथाम के लिए डॉ. लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा ऑनलाईन शॉपिंग साईट के माध्यम से मंगाये गये बटनदार, हंटर, एयर पिस्टल जैसे हथियारों का उपयोग कर अपराध घटित करने एवं अनेक प्रकार के अप्रिय घटना घटित होने की संभावना बनी रहती है। जिससे उक्त प्रकार के अपराधों की रोकथान किये जाने ऑनलाईन शॉपिंग साईट कंपनी से जानकारी प्राप्त करने सायबर सेल को निर्देशित किया गया जिस पर सायबर सेल द्वारा ऑनलाईन शॉपिंग साईट फिल्पकार्ट, स्नैपडील एवं अमेजन कंपनी से उपरोक्त हथियारों के संबंध मंे जानकारी प्राप्त कर ऑनलाईन शॉपिंग साईट के माध्यम से मंगाये गये बटनदार, हंटर इत्यादि धारदार चाकूओं, एयर पिस्टल मंगाने वालो के धारको से संपर्क स्थापित कर उक्त धारदार हथियारों को संबंधित थाना एवं चौकी में जमा कराये जाने आदेषित किया गया एवं समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित कर जिला कबीरधाम के थाना/चौकी में जमा कराया गया तथा धारकों को आवश्यक समझाईस देकर चाकू या किसी अन्य प्रकार के धारदार हथियार रखकर घुमते पाये जाने पर वैधानिक कानूनी कार्यवाही किये जाने के संबंध में हिदायत दिया गया। वर्तमान में 10 धारदार हथियार, बंटनदार चाकूओं को थाना में जमा कराया गया है।
जिला कबीरधाम में ऑनलाईन साईट के माध्यम से मंगाये गये इस प्रकार के धारदारों के डिलवरी करने वाले ऑनलाईन साईट मर्चेंट कंपनी से सम्बद्ध डिलवरी कंपनी के संचालको की बैठक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के उपस्थिति में ली जाकर ऑनलाईन शॉपिंग साईट के माध्यम से मंगायी जा रही धारदार हथियारों को डिलवरी करने से पूर्व संबंधित थाना एवं चौकी को अवगत कराये जाने निर्देशित किया गया है।
पुलिस द्वारा अपराध रोकथाम किये जाने हेतु किये जा रहे इस प्रयास से अपराध घटित होने की संभावना को रोके जा सकने में सार्थक पहल साबित होगी। पुलिस अधीक्षक द्वारा इस संबंध में अपील किया गया है, कि किसी के द्वारा भी ऑनलाईन शॉपिंग साईट के माध्यम से इस प्रकार के धारदार, बटनदार, हंटर, एयर पिस्टल इत्यादि हथियार ना मंगाये भविष्य में इस प्रकार के हथियार या सामग्री पाये जाने पर उनके विरूद्ध में वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़