कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने 10 लाख रूपए की लागत से निर्मित तिरोला कुर्मी क्षत्रिय समाज के भवन का किया लोकार्पण तिरोला कुर्मी क्षत्रिय समाज ने कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया कवर्धा,डी एन योगी कवर्धा,,। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान सहसपुर लोहारा में 10 लाख रूपए की लागत से तिरोला कुर्मी क्षत्रिय समाज के सामुदायिक भवन का विधि-विधान से लोकार्पण किया। मंत्री श्री अकबर ने समाज के नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा श्रीवास, जनपद अध्यक्ष श्रीमती लीला वर्मा, श्रीमती आभा महेन्द्र श्रीवास्तव, तिरोला कुर्मी समाज के अध्यक्ष श्री धनुक वर्मा, श्री परेटन वर्मा, श्री शिवकुमार वर्मा, श्री गिरधारी वर्मा, श्री रूपन वर्मा, श्री चेतन वर्मा, श्री छोटूराम वर्मा सहित समाज के वरिष्ठ नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मंत्री श्री अकबर ने कहा कि आर्थिक, समाजिक, शैक्षिणिक रूप से पिछड़े लोगों की जीवन उत्थान और पिछड़े क्षेत्रों का समुचित विकास करना छत्तीसगढ़ सरकार का मुख्य ध्येय है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लोगों के जीवन स्तर में सुधार करना और जनहित से जुड़े मांग, समस्याओं का प्राथमिकता में निदान भी किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हम आगे भी समाज के उत्थान और उन्हे विकास के मुख्यधारा में लाने के लिए हरसभव प्रयास करते रहेंगे। तिरोला कुर्मी क्षत्रिय समाज ने कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के प्रति सामाजिक समरसता के उत्कृष्ट कार्य के लिए समाज की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया है। Spread the love Post navigation कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने जिला परिवहन कार्यालय में लर्निंग लाइसेंस शिविर का अवलोकन कर देखी व्यवस्था शासन-प्रशासन के प्रति आम लोगों का विश्वास अर्जित करने अधिकारी-कर्मचारी निष्ठापूर्वक अपने दायित्वां का निर्वहन करें – कलेक्टर श्री महोबे