बोड़ला में युवतियों ने किया योगाभ्यास कवर्धा,। नेहरू युवा केन्द्र छत्तीसगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में श्री सौरभ कुमार निषाद, जिला युवा अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में बोड़ला के नई सोच युवती मंडल द्वारा योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। नियमित रूप से योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया गया। करो योग, रहो निरोग इस संदेश के साथ योगी व्यक्ति का शरीर हमेंशा स्वस्थ रहता है। निरोगी काया सुख काया हर व्यक्ति को प्रतिदिन योग निश्चित रूप से करना चाहिए। योग करने के अनेको लाभ हैं। नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा लोगों को जागरूक करने हुए प्रतिदिन नियमित रूप से योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जावेद खान व नई सोच युवती मंडल की सदस्य मोनिका यादव, हिना यादव, मधु यादव, चित्रलेखा यादव, हेमलता, ओनम यादव, गरिमा यादव, साहेबा व युवती मंडल अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। Spread the love Post navigation गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने भोरमदेव मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से जलाऊ लकड़ी ले जाते हुए आरेपी को पकड़ा