एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा 3 अप्रैल को कवर्धा,, कबीरधाम जिले अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल में शिक्षा सत्र 2022-23 में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए परीक्षा तिथि 3 अप्रैल 2022 को सबेरे 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। आवेदन पत्र जमा करने के लिए आवेदक, संस्था प्रमुख एकलव्य आर्दश आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल में 10 मार्च 2022 दिन गुरूवार तक निर्धारित किया गया है। एकलव्य शाला प्रमुख द्वारा आवेदन पत्रों का परीक्षण कर सहायक आयुक्त कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 14 मार्च 2022 तक निर्धारित है। आवेदन पत्र एवं प्रवेश नियमावली की अधिक जानकारी के लिए वेबसाईट एवं कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कबीरधाम कार्यालय से अवलोकन किया जा सकता है। Spread the love Post navigation रबेली लखनपुर मार्ग सड़क के नवनीकरण के लिए 56 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति चौकी दशरंगपुर पुलिस के द्वारा 02 आरोपियों को अवैध शराब परिवहन करते धर दबोचा।