कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने पिपरिया के प्रतिष्ठित समाजसेवी स्वर्गीय सुगनचंद वैद्य की प्रतिमा का अनावरण किया

श्री सुगनचंद वैद्य जी का समभाव विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक है

कवर्धा, । वन, परिवहन, आवास, विधि-विधायी मंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज शनिवार को पिपरिया के प्रतिष्ठित समाजसेवी सुगनचंद वैद्य की प्रतिमा का अनावरण किया । श्री सुगनचंद वैद्य जी क्षेत्र के जननायक और बहुप्रतिठित समाज सेवी थे। वे सदैव लोगों की सेवा करने हमेशा आगे रहते थे। सर्वसमाज के उत्थान की दिशा में उनका विचार आज भी लोगों के लिए प्रेरणादायक है। प्रतिमा अनावरण के अवसर पर पिपरिया नगर पंचायत अध्यक्ष महेंद्र कुम्भकार, उपाध्यक्ष श्री शत्रुघन साहू, पार्षद रविन्द्र देवांगन, सहित वार्ड वासी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Spread the love

You missed