भोरमदेव प्रबंध कमेटी के चांदी कलेवर में नगर पालिका अध्यक्ष की क्या भुमिका :- उमंग पांडेय कवर्धा:- श्री भोरमदेव भगवान के रजत कलेवर का हम स्वागत करते है, परन्तु जिला प्रशासन स्पष्टीकरण देवे की नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा किस आधार पर रजत कलेवर को चढ़ाये है। जिला प्रशासन और नगर पालिका अध्यक्ष की क्या सांठ-गांठ है। जिला प्रशासन स्पष्टीकरण देवे की श्री भोरमदेव तीर्थ कार्यकारणी समिति की वर्तमान स्थिति क्या है नगर पालिका अध्यक्ष की इस समिति में कब प्रवेश हो गया, भोरमदेव तीर्थ धार्मिक क्षेत्र में भी अतिक्रमण का क्रम जारी है भोरमदेव एक धार्मिक स्थान है जिसे नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा राजनीतिक स्थान बनाया जा रहा है लाखों लोगो के आस्था के प्रतीक तीर्थ क्षेत्र में व्याप्त मनमानी पुर्ण कार्य से आम जनता काफी व्यथ्ति है आम जनता धर्मप्रायण जनता जानना चाहती है कि कब रजत कलेवर का निर्णय हुआ और गोपनीय रूप से कलेवर धारण कार्यक्रम क्यों रखा गया है। और न ही इस कार्यक्रम में कोई भी ग्रामीण जनप्रतिनिधियों को बुलाया गया था। Spread the love Post navigation कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने सहसपुर लोहारा नगर पंचायत को दी करोड़ों रूपए से स्वीकृत विकास मूलक कार्यो की सौगत छत्तीसगढ़ में अपने एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार श्री राजू पांडे अब मुंबई के बॉलीवुड फिल्मों में अपने जलवा बिखेरने जा रहे हैं