कबीरधाम पुलिस कप्तान पहुंचे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिल्फी। विद्यालय के छात्र/छात्राओं एवं वनांचल क्षेत्र वासियों से हुए रूबरू। अभिव्यक्ति चाइल्डलाइन से दोस्ती कार्यक्रम का किया गया आयोजन। वनांचल क्षेत्र के ग्रामवासी एवं बच्चों ने आत्मनिर्भर बनाने सीखा कराते, बाल अधिकारों के विषय में दी गई आवश्यक जानकारी। कवर्धा,, कबीर क्रांति,,कबीरधाम जिले में बाल सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत अभिव्यक्ति चाइल्डलाइन से दोस्ती कार्यक्रम का आयोजन जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्र में रूटीन चार्ट अनुसार प्रतिदिन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 18/11/2021 को कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग एवं पत्नी श्रीमती जागृति गर्ग के साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिल्फी पहुंच कर स्कूली छात्र-छात्राओं एवं वनांचल ग्राम वासियों से रूबरू हुए, साथ ही अभिव्यक्ति चाइल्ड लाइन से दोस्ती कार्यक्रम के तहत बाल सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी वनांचल क्षेत्र के बच्चों को दिया गया, एवं उनकी आवश्यकताओं तथा क्षेत्र में यदि किसी प्रकार की समस्या किसी भी विभाग से संबंधित हो तो बेझिझक होकर बताने कहा गया, ताकि उक्त समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभाग को अवगत करा जल्द निराकरण कराया जा सके, वनांचल क्षेत्र के बच्चों को पुलिस कप्तान के द्वारा प्रतिदिन सुबह उठकर मंजन करने मंजन ना हो तो राख से दांतो की सफाई करने प्रतिदिन स्नान करने, स्वच्छ कपड़े पहनने, प्रतिदिन स्कूल आकर पढ़ाई करने तथा माता पिता एवं गुरु का सम्मान करने कहा गया उपस्थित वनांचल ग्राम वासियों को बच्चों को स्कूल अवश्य भेजने, बच्चों से किसी प्रकार का मजदूरी आदि ना कराने, शिक्षा के प्रति जागरूक करने कहकर अपने अपने घरों के आसपास को स्वच्छ रख वनांचल को असामाजिक तत्वों से सुरक्षित रखने में कबीरधाम पुलिस को सहयोग करने कहा गया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती जागृति गर्ग के द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं को खूब पढ़ लिख कर अपना तथा अपने माता-पिता का हर वह सपना जो वह आज पूरा करने में असमर्थता महसूस करते हैं, उन्हें आप सबको भविष्य में पूरा करना है, जिसके लिए आप सबको शिक्षित होना होगा क्योंकि शिक्षा ही सबसे आसान रास्ता है तरक्की करने का अपने तथा अपने गाँव जिले एवं देश का नाम रोशन कर स्वयं की अलग पहचान बनाने का अवसर शिक्षा प्राप्त करने से संभव होता है। इसलिए खूब मन लगाकर पढ़ने कहा गया। कार्यक्रम में उपस्थित अंतरराष्ट्रीय कराते खिलाड़ी हर्षा साहू के द्वारा महिलाओं एवं बालक बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने कराते के विभिन्न पितरों को वनांचल ग्राम वासियों को सिखाया गया तथा निरंतर अभ्यास करने कहा गया। उक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मोनिका सिंह परिहार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्री जगदीश उइके, महिला सेल प्रभारी निरीक्षक श्रीमती रमा कोष्टि, थाना चिल्फी प्रभारी उपनिरीक्षक बृजेश सिन्हा, उप निरीक्षक भुवनेश्वरी साहू, चंद्रकांत केंद्र समन्वयक चाइल्ड लाइन, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हर्षा साहू, दामिनी कश्यप कराते खिलाड़ी प्रतिमा कुमारी कराते खिलाड़ी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं तथा ग्रामवासी महिला पुरुष अधिक संख्या में उपस्थित रहे। Spread the love Post navigation संवेदनशील क्षेत्र आकाबेड़ा के प्रवास पर रहे एसपी श्री गिरिजा शंकर जायवाल, आकाबेड़ा कैम्प के वार्षिक निरीक्षण में भी हुए शामिल मो.अकबर भाई के मार्गदर्शन में नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा अवार्ड लेने दिल्ली रवाना