कलेक्टर शर्मा की अपील : आपके उपर है पूरे परिवार की जिम्मेदारी, समय रहते कोरोना जांच कराकर दिखाए अपनी समझदारी

कोरोना से हो रही मौत की वहज इसको छुपाना अथवा समय रहते जांच नहीं कराना भी एक प्रमुख कारण  

सर्दी, खासी, बुखार है, तो छुपाएं नहीं, टोल फ्री नंबर 104 अथवा नंबर 07741232078 फोन कर निःशुल्क कोरोना जांच कराएं

इन बातों का रखें ख्याल-कोरोना हारेगा हर हाल

कवर्धा, ।कबीर क्रांति कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से आज पूरा देश लड़ रहा है। इस वायरस का संक्रमण अन्य बीमारियों की तुलना में बहुत तेजी से इसका फैलाव हो रहा है। इस वायरस का प्रमुख लक्षण सर्दी, खांसी, बुखार, सांस लेने में कठिनाई, स्वाद और सूंघने की क्षमता का अभाव प्रमुख माना गया है। समय रहते इस कोरोना के संक्रमण को रोका जा सकता है। सर्दी, खांसी, बुखार, सांस लेने में कठिनाई, स्वाद और सूंघने की क्षमता का अभाव जैसे लक्षण दिखाई दे रहे तो तत्काल राज्य शासन के टोल फ्री नम्बर 104 और जिला स्वास्थ्य विभाग के दूरभाष नंबर 07741232078 पर फोन लगा कर निःशुल्क कोरोना जांच कराए। समय रहते कोरोना वायरस को चिन्हांकित कर पाने पर इस वायरस संक्रमण को रोका जा सकता है और संबंधित व्यक्तियों को आसानी से बचाया जा सकता है। यदि सर्दी, खांसी, बुखार, सांस लेने में कठिनाई, स्वाद और सूंघने की क्षमता का अभाव जैसे लक्षणों से छुपाने पर अथवा जांच कराने में देरी होने पर संबंधित व्यक्ति अपने स्वयं की जान, परिवार, समाज और जहां वह निवास करते है, वहां मुहल्ला अथवा गांव को संकट में डाल सकते है। अब तक कोरोना से जितने भी लोगों की मौत हुई है, इसका प्रमुख कारण उनके पुराने बीमारियों के साथ-साथ कोविड-19 कोरोना को छुपा और समय से पहले जांच नहीं कराना भी प्रमुख वजह माना गया है।    
कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि राज्य शासन के दिशा निर्देशों को पालन करत
: कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि राज्य शासन के दिशा निर्देशों को पालन करते हुए कबीरधाम जिले में कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे है। जिले में अब तक 25 हजार 971 व्यक्तियों का कोरोना जांच किया गया है, जिसमें अब तक 1505 लोगों रिपोर्ट पाजेटिव आई है। उपचार के बाद 533 लोग स्वस्थ्य हो गए है। अब 8 लोगों की मौत हो चुकी है। जिलेवासियों से लगातार सर्दी, खांसी, बुखार, सांस लेने में कठिनाई, स्वाद एवं सूंघने की क्षमता का अभाव होने पर कोरोना जांच कराने के लिए आग्रह किया जा रहा है। इसके बाद भी कोविड के लक्षण पर इसको छुपाने का प्रयास किए जा रहे है। जिले में आज बीती रात हुई मौत की प्रमुख वजह समय रहते कोरोना जांच नहीं कराना भी सामने आया है। उनके परिजनों ने सर्दी, खांसी, बुखार को पुराने बीमारी से जोड़कर देखा और इससे कोविड-19 को छुपाने की कोशिश की गई। अगर समय रहते उनका जांच हो जाता तो आज उनके परिवार के ऐसी स्थिति निर्मित नहीं होती। उन्होने जिले वासियों से पुनः आग्रह करते हुए कहा कि करोनो वायरस के रोकथाम के लिए परिवार में किसी भी सदस्य को सर्दी, खांसी, बुखार, सांस लेने में कठिनाई, स्वाद एवं सूंघने की क्षमता का अभाव होने पर तत्काल कोरोना जांच करावाना चाहिए। इससे आप और आपका परिवार और समाज सुरक्षित रहेगा। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए। कंन्टेंटमेंट जोन क्षेत्र में प्रवेश करने से बचना चाहिए। अगर बहुत ही जरूरी का है तभी घर से बाहर निकले। घर से बाहर जाते समय सावधानी बरते और भींड-भाड़ जगहों में ना जाएं। हमेशा मास्क और हैण्ड सेनेटाइजर का उपयोग करे। अपने हाथों से नांक, मुंह, और आंख को बार-बार ना छुए। घर वापस आने के बार अपने हाथों को किसी भी साबुन से 
 अच्छी तरह से जरूर साफ करना चाहिए। अगर संभव हो तो तत्काल पूरा कपड़ा भी बदल लेना चाहिए।  

Spread the love

You missed