वनमंत्री के आग्रह पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मृतक श्री झामसिंह धुर्वे के परिजन को स्वेच्छानुदान मद से स्वीकृत किए 4 लाख रूपए कवर्धा/रायपुर,कबीर क्रांति,, प्रदेश के वनमंत्री श्री मोहम्मद अकबर के आग्रह पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कबीरधाम जिले के निवासी मृतक श्री झामसिंह धुर्वे के परिजन को स्वेच्छानुदान मद से चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इसके पूर्व भी प्रशासन द्वारा श्री झामसिंह धुर्वे के परिजन को एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। गौरतलब है कि कबीरधाम जिले के बालसमुंद (बोड़ला) निवासी श्री झामसिंह धुर्वे की बीते 6 सिंतबर को बालाघाट सीमा में मध्यप्रदेश पुलिस के एनकाउंटर के दौरान मृत्यु हो गई है। Spread the love Post navigation वन विभाग कवर्धा के दो वन अधिकारियों का पदोन्नति किया है। कलेक्टर शर्मा की अपील : आपके उपर है पूरे परिवार की जिम्मेदारी, समय रहते कोरोना जांच कराकर दिखाए अपनी समझदारी