मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कबीरधाम जिले की अभिनव पहल पर आधारित हमर चिन्हारी विकास पुस्तिका का विमोचन किया कवर्धा, वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज गुरूवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज गुरूवार को कबीरधाम जिले की अभिनव पहल हमर चिन्हारी विषय पर आधारित विकास पुस्तिका का विमोचन किया। यह पत्रिका एक दैनिक अखबार द्वारा प्रकाशित की गई है। 27 पेज की इस पत्रिका में छत्तीसगढ़ सरकार की मत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरवा,गरूवा, घुरूवा, बाड़ी के विकास एवं सफल क्रियान्वयन पर आधारित है। इस अवसर पर इस अवसर पर पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि कुमार शर्मा, श्री नीलकंठ चन्द्रवंशी, श्री कन्हैया अग्रवाल, श्री कलीम खान, श्रीमती गंगोत्री योगी, एवं कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री केएल धु्रव, वनमंडलाधिकारी श्री दिलराज प्रभाकर, जिला पंचायत सीईओ श्री विजय दयाराम के, विशेष रूप से उपस्थित थे। Spread the love Post navigation [कवर्धा को मिली 108 की एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम वाली नई एम्बुलेंस, कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने दिखाई हरी झंडी भाजपा के विचारधारा से प्रभावित होकर खैरझिटीकला के 40 कांग्रेसियों ने किया भाजपा प्रवेश प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कराया भाजपा में शामिल