ग्राम सैगोना में मोहल्ला कक्षा व लाउडस्पीकर कक्षा का हो रहा संचालन, डीईओ कार्यालय के अनुवीक्षण दल ने किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण सुझाव

*कवर्धा-* ग्राम सैगोना के शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक अफसाना कुरैशी द्वारा छात्र हित को ध्यान में रखते हुए अपने शिक्षकों के साथ स्वप्रेरित स्वेच्छापूर्वक पढ़ई तुहंर पारा अंतर्गत तीन मोहल्ला कक्षा व लाउडस्पीकर कक्षा का संचालन किया जा रहा है।
राज्य कार्यालय से उपलब्ध सांउड फाईल्स पर आधारित बुल्टू के बोल को डाउनलोड कर दर्जनो पालकों को उक्त ऑडियो फाइल शेयर किया गया है। ताकि विद्यार्थी अतिरिक्त समय में पालक के सहयोग से स्वअध्ययन कर सके। कोविड19 के बचाव एवं रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देश का समुचित अनुपालन करते हुए अध्ययन अध्यापन के तीनो वैकल्पिक प्रविधियों के माध्यम से निर्धारित स्वरूप में छात्र हित के लिए नियमिरूप से सफलतापूर्वक कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है।
शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सहायक संचालक एमके गुप्ता, सहायक संचालक व जिला नोडल अधिकारी यूआर चंद्राकर, एमआईएस प्रशासक सतीश कुमार यदु का अनुवीक्षण दल सैगोना में संचालित मोहल्ला क्लास में पहुंचा। इनके द्वारा कक्षा को रोचक व आनंददायी बनाने के लिए ड्राईंगशीट्स, कलर पेन्सिल्स, चार्टस व स्थानीय शिक्षण सामग्रियों के माध्यम से सीखने सिखाने को प्रोत्साहित करने संबंधी सुझाव दिया गया। उन्होंने विद्यार्थियों के अभिव्यक्ति कौशल उन्नयन हेतु प्रत्येक शनिवार को नैतिक शिक्षा, गीत, कहानी, कविता, प्रेरक प्रसंग, गतिविधि आधारित कक्षा संचालन की बात कही। प्रधान पाठक अफसाना कुरैशी ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए संचालित सामाजिक विद्यालय मे ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, नवयुवक दल व माता समूहों की सक्रिय सामुदायिक सहभागिता नियमितरूप से प्राप्त हो रही है।

Spread the love

You missed