गांजा तस्करों को पकड़ने में कबीरधाम पुलिस को मिली बड़ी सफलता

चिल्फी पुलिस की कार्यवाही
कवर्धा,,अंतराज्र्यीय गांजा तस्कर के पास 85 किलो 200ग्राम कीमती 4,25000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन महिंद्रा बोलेरो क्रमांक C.G. 09-j. 5495 कीमती लगभग 5,00000 रुपए तथा दूसरा वाहन 407 वाहन क्रमांक M. P. 08-GA2077 से 50 किलो गांजा कीमती 2,50000 वा वाहन की कीमत 6,00000 को जप्त किया गया।

दिनांक -28.06.2020 को थाना चिल्फी, जिला कबीरधाम को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई, कि एक स्लेटी कलर का बोलेरो एवं 407 ट्रक जो जबलपुर रायपुर नेशनल हाईवे पर तेज गति से परिवहन करते हुए जबलपुर मध्यप्रदेश की ओर से आ रही है। उक्त वाहन में बैठे व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही है, कि उक्त सूचना के संबंध में थाना प्रभारी चिल्फी निरीक्षक रमाकांत तिवारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सूचना की तस्दीकी हेतु नाकाबंदी पांईट लगाकर वाहनों की चेंकिग करने निर्देशित किया गया। जिस पर थाना चिल्फी स्टाफ द्वारा रायपुर -जबलपुर नेशनल हाईवे रोड में थाने के सामने नाकाबंदी पांईट लगाया जाकर मार्गो में गुजर रहे वाहनों की चेंकिग की गई कुछ समय पश्चात् मुखबीर द्वारा बताये गये जानकारी अनुसार चार पहिया वाहन महिंद्रा बोलेरो स्लेटी कलर वा 407 वाहन आई। जिसे रूकवाकर उसमें सवार व्यक्तियों से पुछताछ करने पर अपना नाम परमानंद दुबे पिता धनीराम दुबे उम्र 45 वर्ष दूसरा आरोपी जगदीश प्रसाद रैकवार पिता पूरन लाल रैकवार उम्र 29 वर्ष जिला छतरपुर मध्य प्रदेश तीसरा आरोपी शंभू सिंह पिता प्रहलाद सिंह मीणा मध्य प्रदेश उम्र 27 वर्ष चौथा आरोपी पवन कुमार पिता दुर्गा प्रसाद उम्र 31 वर्ष जिला गुना मध्य प्रदेश का होना बताया तथा जबलपुर मध्यप्रदेश की ओर से आना बताये। वाहन की विधिसंगत् तलाशी लेने पर वाहन में विभिन्न पैकेटो में मादक पदार्थ गांजा पाया गया। जिनके संबंध में वाहन सवार व्यक्तियों से पुछताछ करने पर उक्त मादक पदार्थ गांजा को अवैध रूप से धन अर्जित करने हेतु बिक्री करने ले जाना बताया गया। जिस पर वाहन सवार व्यक्तियों का उक्त कृत्य अपराध धारा नारकोटिक एक्ट के तहत् कृत्य करना पाये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपियों से कुल 85 किलो 200ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 4,25000 रूपये दूसरे वाहन से 50 किलो गांजा कीमती 2,50000एवं एवं घटना में प्रयुक्त बोलेरो और 407 वाहन को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. ध्रुव एवं अति पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी व अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्री अजीत ओग्रे के दिशा-निर्देश मे निरीक्षक थाना प्रभारी चिल्पी रमाकांत तिवारी सहायक उपनिरीक्षक गोविंद चंद्रवंशी प्रधान आरक्षक महेंद्र नेताम महेश पांडे आरक्षक पंकज सुनील हिरदेश अभिषेक कौशल राकेश साहू वीरेंद्र कौशल डिंडोरी व समस्त चिल्फी स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़