प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया जी ने जिला संगठन की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये किया मीटिंग

डी एन योगी कवर्धा कबीरधाम जिला के प्रभारी मंत्री माननीया श्रीमती अनिला भेड़िया जी के द्वारा जिला कोंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री नीलकंठ ( नीलू ) चंद्रवंशी जी के नेतृत्व में विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर जी, सभी ब्लाक अध्यक्ष, भगवान सिंग पटेल , चतुरानन्द बैस जी, कौशल चंद्राकर जी, राजपाल साहू जी आकाश केशरवानी जी, विकास केशरी जी, मुकेश झरिया जी, गंगोत्री योगी जी, रानु दुबे जी, लेखा राजपुत जी, अशोक वैष्णव जी, शहर अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों के विडीयो कांफ्रेसिंग से मीटिंग लिए।

प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया जी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते कहा कि कोरोना वायरस महामारी की इस संकट के घड़ी में सभी कार्यकर्ताओं को महामारी से निपटने के तैयार रहे और काम करें, राज्य सरकार एवँ केंद्र सरकार से जारी सभी दिशानिर्देश को पालन करना है सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है, जिले के किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की समस्या न हो संगठन के लोग पूरी ध्यान रखे ,क्वरेन्टाईन सेंटर में रुके लोगो की पूरी ध्यान रखे, उन लोगो को किसी भी प्रकार की समस्या न हो , और जिला संगठन जिला प्रशासन की पूरी मदद करे का निर्देश दिया गया, विधायक श्रीमती ममता चन्द्रकर जी ने माननीया मंत्री जी को पंडरिया वधान सभा के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी गई, जिला अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी जी कहा कि जिला कांग्रेस कोरोना वायरस जैसे महामारी से निपटने। के लिए पुरी तैयार है औऱ संगठन मेहनत करके काम कर राह है कोरोना वायरस के लिए गठित कमेटी ने सभी ब्लाक के कार्यकर्ताओं को दौरा कर अपने अपने क्षेत्र में ध्यान रख कर सुरक्षीत रखने का निर्देशित किया जा चुका है, सभी बॉर्डर को चेक करके शील करा दिया गया है क्वारेन्टाईन से को दौरा कर चेक किये और अभी भी लगातार दौर कर जिला कांग्रेस निगरानी रखी हुई है हमारे जी मे वाइरस नही था लेकिन प्रवासी मजदूरों के आने से संक्रमण हमारे जिले में प्रवेश हुआ है और हमारे जिले में जितने भी कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं सभी को क्वारेन्टाईन सेंटर में रखे हुए थे इसलिए संक्रमण ज्यादा फैलने की संभावना नही है।

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़