पुलिस अधीक्षक ने ली क्राईम मिटिंग। कोरोना के बढ़ते आकड़े को देखते हुये लाकडाउन का सख्ती से पालन कराने दिये निर्देश। आम जनता से मिलकर थाना क्षेत्रों में मुखबिर तंत्र को मजबुत करें। डी एन योगी कवर्धा पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. ध्रुव ने क्राईम मिटिंग ली। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला के सभी थाना/चैकी प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहे कि सभी थाना क्षेत्रों में अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक एवं माईनर एक्ट की कार्यवाही किया जाये ताकि अपराधों की रोकथाम की जा सके। माननीय न्यायालय द्वारा जारी आवश्यक निर्देशों का पालन करते हुए समंस वारंटों की शत् प्रतिशत तामीली करने, असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर निगाह रखनें तथा शहरी एवं ग्रामीण ईलाको में बाहर से आये व्यक्तियों कि जानकारी थानें मे अवश्य रखे। क्वारेंनटाईन सेंटरो मे रह रहे प्रवासी मजदुरो एवं होम क्वारेंटनटाईन में रह रहें व्यक्तियों कि समय समय पर सप्राईज चेकिंग अवश्य करें। ताकि ये किसी और के संपर्क मे ना आये। सभी थाना प्रभारियों को पुलिस अधीक्षक के द्वारा पाइंट ड्युटी में लगे अधिकारी कर्मचारियों के लिये मास्क, साबुन, सेनेटाईजर का वितरण भी किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सख्ती दिखाते हुये जुंआ, सट्टा तथा अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही करने हेतु सख्त निर्देश दिये। यदि थाना प्रभारियों को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर कार्यवाही नहीं करने तथा मेरे संज्ञान में आने पर मेरी टीम द्वारा कार्यवाही की जाती है तो संबंधित थाना प्रभारी के विरूद्ध विभागीय एवं दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगीं। श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग द्वारा जारी प्रपत्रों एवं सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए मानव तस्करी के कानूनों का पालन करते हुए बालक/बालिकाओं पर घटित अपराधांे में नियमानुसार पोक्सो एक्ट की कार्यवाही करें। अपराधों में वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा दी गई विवेचना संबधी बारिकियों पर विशेष रूप से ध्यान देते हुए विवेचना करें। पूर्व के लम्बित गंम्भीर अपराधों को जल्द से जल्द सुलझाएं। लंबित अपराधों का जल्द से जल्द जांच पूर्ण कर जप्त माल के साथ न्यायालय में प्रस्तुत करें। शिकायत का जल्द निराकरण करें, जप्त माल को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखनें, गुम इंसान एवं फरार आरोपियों की पतासाजी को गंभीरता से लेते हुये गुम इंसानों की दस्तयाबी का हरसंभव प्रयास करने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने, मादक पदार्थ गांजा एवं शराब की अवैध तस्करी पर रोक लगाने सभी थाना प्रभारीयों को सख्त निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक ने अधीनसस्थ जवानों के मनोबल एवं आत्मविश्वास को निरंतर बढ़ाते रहने कहा। अपने अपने थाना, चौकी तथा बेंस कैम्पों में प्रतिदिन जवानों को योग, व्यायाम, खेल तथा मनोंरजन के साधन उपलब्ध कराकर उन्हे स्वस्थ रखे। जिससे उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके व तनावमुक्त रहें। आवश्यकतानुसार अवकाश प्रदान करें। यदि कोई कर्मचारी मानसिक या शारिरिक रूप से अक्षम है तो उनको काउंसलिंग की व्यवस्था अवष्य करें। जिले में नक्सली गतिविधियों को देखते हुये नक्सल थानों तथा कैम्पों में लगातार सर्चिंग करते हुये नक्सली गतिविधियों पर अंकुष लगाने हेतु मुखबिर तंत्र को मजबुत करें तथा वन क्षेत्रों में आम जनता के बीच जाकर किसी की बहकावें मे न आने हेतु व शासन प्रशासन को सहयोग करने प्रेरित करें। क्राईम मिटिगं में अति. पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी, उप पुलिस अधीक्षक आजाक बी.आर. मण्डावी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया नरेन्द्र सिंह बेन्ताल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला अजीत ओगरे उप पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षु निमितेश सिंह, उप पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षु नेहा पवार एवं जिले के सभी थाना/चैकी प्रभारी एंव कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे। Spread the love Post navigation छतीसगढ़ में एक ही दिन में सर्वाधिक मरीज का रिकॉर्ड टूटा….2 जवान सहित 129 नये मरीज मिले….कुल मरीजों की संख्या 900 के पार….पढिये दिन भर का कोरोना अपडेट कबीरधाम जिले में 42 कोरोना के नए मरीज मिले