छतीसगढ़ में एक ही दिन में सर्वाधिक मरीज का रिकॉर्ड टूटा….2 जवान सहित 129 नये मरीज मिले….कुल मरीजों की संख्या 900 के पार….पढिये दिन भर का कोरोना अपडेट

रायपुर 5 जून 2020। कोरोना ने आज प्रदेश में सारे रिकार्ड तोड़ दिये। एक ही दिन में प्रदेश में 129 नये कोरोना के मरीज मिले हैं। प्रदेश में आज मिले 129 नये मरीजों के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर 661 हो गयी है, वहीं कुल संक्रमितों का आंकड़ा अब 900 के पार पहुंच गया है। प्रदेश में कुल मरीज अब 902 हो गये है। इससे पहले प्रदेश में बुधवार को 86, गुरुवार को 93 मरीज मिलने के बाद शुक्रवार को अभी तक 129 नये मरीज मिल चुके हैं। देर रात इसमें और भी संख्या जुड़ सकते है। देर रात 22 और नए कोरोना मरीज मिले, इनमें
सरगुजा 5, रायगढ़ -5, जांजगीर -8 और जशपुर -4 नये मरीज मिले है।
इससे पहले आज दोपहर में छत्तीसगढ़ में कुल 63 नये कोरोना मरीज मिले थे, शाम होते-होते उसमें 66 नये केस जुड़ गये। इससे पहले देर शाम बिलासपुर के मस्तूरी से 13 नये मरीज मिले हैं, वहीं दुर्ग में एक BSF का जवान सहित 6 कोरोना पॉजेटिव मिले थे। वहीं बलौदाबाजार से 14 नये मरीज की पुष्टि हुई है। राजनांदगांव से 6, बालोद से 4, कवर्धा से 2, बलरामपुर से 1, रायपुर से 4, कोरिया से एक और रायगढ़ से 13 नये मरीज अब तक मिले हैं। सभी को अस्पताल में भेजा जा रहा है।: इससे पहले कोरबा में एक ही दिन में सर्वाधिक कोरोना मरीज मिलने का रिकार्ड टूट गया है। कोरबा में एक साथ 40 नये कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें से सभी प्रवासी मजदूर हैं। इन मजदूरों में 36 मरीज कुदूरमाल, 2 जरगा और 2 हरमंगला क्वारंटीन सेंटर के हैं।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़