कैट के सदस्यता अभियान के पहले दिन कवर्धा के सबसे पुराने संघ *किराना व्यापारी संघ* सबसे सक्रिय *मेडिकल एसोसिएशन* नए गठीत *जनरल व्यापारी संघ* सहित 20 व्यापारियों ने कैट की सदस्यता ली

डी एन योगी कवर्धा,,,कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश आहूजा ने किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष गौतम लुनिया , सचिव राकेश दोषी, कोषाध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता जी का कैट में स्वागत किया और कहा है कि किराना व्यापारी संघ के अंतर्गत कवर्धा में व्यापारियो की संख्या सबसे ज्यादा है और संघ भी सबसे पुराना है इसलिए किराना व्यापारी संघ के कैट से जुड़ने से कैट मजबूत होगा और संघ के अनुभवों का लाभ भी प्राप्त होगा ।

कवर्धा में सबसे सक्रिय और अनुशासित मेडिकल एसोसिएशन के कैट में जुड़ने के बाद आकाश आहूजा ने मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल दानी, सचिव अमित बरडिया और कोषाध्यक्ष डेविड खत्री का स्वागत किया है और कहा है कि मेडिकल संघ के अनुशासन के तरीकों को कैट में भी लागू किया जाएगा।

कवर्धा के नए बने संघ जनरल व्यापारी संघ के अध्यक्ष कमल आहूजा, सचिव संजय मित्तल, कोषाध्यक्ष शिव जायसवाल का कैट में स्वागत करते हुए कैट को सपोर्ट करने और मजबूती देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

सदस्यता अभियान के पहले ही दिन कवर्धा में तीन संघो के कैट में सदस्यता लेने के साथ साथ 20 व्यापारियों ने आजीवन सदस्यता प्राप्त की है । सदस्यता अभियान के बाद आजीवन सदस्यों के बीच से ही कैट कवर्धा इकाई का गठन जल्द ही किया जाएगा ।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़