कन्फडरेशन ऑफ़ ऑल इण्डिया ट्रेडर्स (कैट) की प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर परवानी जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई |
कवर्धा,,,मीटिंग में प्रदेश की समिति ने कवर्धा जिले में कैट के द्वारा किये गए व्यापारी हित के कार्यो और सक्रियता को सराहा एवं कवर्धा के लिए गए विशेष निर्णयों के लिए धन्यवाद दिया |
बैठक में कैटफ के कवर्धा प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश आहूजा जी ने व्यापारियों की समस्या सामने रखी

जिसमे होटल और पान ठेला जैसे छोटे व्यापारियों के लिए टेक अवे फार्मेट को लागु करने , रायपुर में बंजारी जैसे होलेसेल मार्केट को राहत देने के लिए , ऑनलाइन मार्केट से देश और राज्य के मार्केट बचाने के लिए , व्यापारियों के आर्थिक पैकेज देने सम्बंधित बात रखी |
कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर परवानी जी ने बताया कि व्यापारी अभी व्यापार जगत के लिए बहुत बुरा दौर है सभी व्यापारियों को आगे की तकलीफों के लिए तैयार रहना होगा | व्यापार जगत के साथ साथ देश और दुनिया के लिए आये कठिन समय में व्यापारियों को जो भी राहत मिल रही है उसका गलत फायदा नहीं उठाये है पूरा सहयोग प्रशासन को करें ऐसा कोई भी कदम ना उठाये जिससे राहत में असर पड़े |
परवानी जी ने व्यापारियों के आर्थिक पैकेज के बारे में बताया कि कैट लगातार केंद्र सरकार और राज्य सरकार से मांग कर रहे है लेकिन आज तक कही से कोई घोषणा नहीं हुई है , उन्होंने बताया कि सरकारे किसानो के कर्ज को माफ़ करती आई है मगर ऐसे समय में व्यापारियों की हालात को कोई समझ नहीं रहा है और व्यापारी हर तरह से ऐसे समय में अपना सहयोग लगातार देते ही आ रहे है , कैट राष्ट्रीय स्तर पर बिजली बिल , बैंक ब्याज, टैक्स में राहत जैसे कई मुद्दों पर अपनी मांग उठाती रहेगी |
छत्तीसगढ़ के व्यापारियों से उन्होंने कहा कि प्रदेश की हालत अभी नियंत्रण में है मगर आगे भी इसे नियंत्रित रखने के लिए व्यापारी जागरूक रहे और अपने अपने परिवार के साथ अपने ग्राहकों को भी जागरूक करें |
बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी ,प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोषी , कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश आहूजा के आलावा कैट के पुरे प्रदेश की कार्यकारिणी शामिल हुई |

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़