-‘‘फर्जी पुलिस वाला बनकर व स्वंय को एसडीएम का ड्रायवर बताकर स्कार्पियो में नीली बत्ती लगाकर नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे’

कवर्धा आदर्ष नगर में एक व्यक्ति फर्जी पुलिस वाला बनकर एसडीएम का ड्रायवर हूं बताते हुये स्कार्पियो वाहन में नीली बत्ती लगाकर घुम रहा है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देषन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्षन एवं उप पुलिस अधीक्षक, परवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी कवर्धा के नेतृत्व में आदर्ष नगर में जाकर बताये गये स्थान में रेड किया जहां रवि उर्फ धरमदास महंत पिता फेकूराम महंत स्थाई निवासी खरमोडा थाना कोरबा जिला कोरबा छ0ग0 हाल पता आदर्ष नगर कवर्धा थाना कवर्धा जिला कबीरधाम छ0ग0 मिला जिसके पास से पुलिस आरक्षक की वर्दी एवं मार्कषीट व आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज एवं एक स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी 12/एपी/3498 बरामद किया गया। विस्तृत पुछताछ पर उक्त वाहन को दो माह पूर्व कोरबा जिला के ग्राम मोरगा थाना बांगो से चोरी करना बताया जहां अज्ञात चोर के विरूद्ध जुर्म दर्ज है खुलासा हुआ की उक्त व्यक्ति स्वयं को एसडीएम का ड्रायवर हूं कहकर उक्त स्कार्पियो वाहन से आरक्षक की वर्दी लगाकर आसपास के क्षेेत्र में घूमता था, करीबन एक माह पूर्व ग्राम लोचन, थाना पिपरिया में जाकर ग्राम लोचन के निवासी दुखित निषाद एवं उसके भाई दीपक निषाद से 50000 रूपये मंे चपरासी की नौकरी लगाने की बात की और 4000-4000 रूपये दोनो से एडवांस के बतौर लिया गया था प्रार्थी की रिर्पोर्ट पर थाना कवर्धा में उक्त व्यक्ति के विरूद्ध अपराध क्रमांक 162/2020 धारा 170, 420 भादवि. दर्ज कर ज्यूडिसियल रिमांड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्य में सउनि. संजय मरावी, आर. देवनारायण, गज्जू राजपूत, राजेष्वर कोसरिया एवं सैनिक अनिल पाण्डेय का योगदान रहा।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़