कबीरधाम जिले में कोरोना वायरस के रोकथाम, बचाव और नियंत्रण के लिए जारी आदेशों का उल्लंघन करने वाले 153 व्यक्तियों पर हुई कार्यवाही

कवर्धा…. जिले में नोवेल कोराना वायरस कोविड-19 रोकथाम के लिए जारी लाॅकडाउन के दौरान इस वायरस के रोकथाम, बचाव और नियंत्रण के लिए जारी आदेशों का पालन नहीं करने पर कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण के निर्देश पर नगरपालिका और राजस्व की संयुक्त टीम ने जिले के नगरीय निकायों क्षेत्रों में कार्यवाही शुरू कर दी है। जिले के नगर पालिका कवर्धा, पिपरिया, पांडातराई और सहासपुर लोहारा नगर पंचायत द्वारा लाॅकडाउन का उल्लंघन करने 153 व्यक्तियों द्वारा बिना मास्क के सार्वजनिक स्थलों और बाजार पर घुमने, सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करने और प्रतिबंधित दुकाने खोलने सात दुकानदारों पर 15 हजार रूपए की वसूली करते हुए कोरोना वायरस के बचाव के लिए जारी सभी निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी गई है। सभी व्यक्तियों को निःशुल्क मास्क देते हुए सार्वजनिक स्थलों व बाजारों में मास्क लगाकर आने और सोशल डिस्टेसिंग और लाकडाउन का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया हैं। कवर्धा नगर पालिका द्वारा बिना मास्क पहने 127 लोगों पर कार्रवाई कर चालान 12 हजार 500 रूपए की वसूल की गई। सभी व्यक्तियों को निःशुल्क मास्क वितरण किया गया और उनका उपयोग करने के सख्त हिदायत दी गई।
नगर पंचायत पाण्डातराई में निकाय क्षेत्रांतर्गत मास्क फेस कवर का उपयोग नहीं करने और आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर संयुक्त दल द्वारा 13 व्यक्तियों पर अर्थदण्ड 1300 रूपए वसूल की गई। साथ ही नगर पंचायत द्वारा प्रतिबंधित समाग्री गुटखा,तम्बाखू और गुडाखू की जांच के लिए संयुक्त दल का गठन किया गया। पिपरिया नगर पंचायत द्वारा सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों,चाय-गुटका दुकान खुले पाए जाने पर 700 रूपए की जुर्माना लगाते हुए राशि वसूली की गई। बिना मास्क लगा कर सब्जी बाजार में प्रवेश करने वालों पर 1 हजार 50 रूपए की राशि का जुर्माने की कार्यवाही की गयी। नगर पंचायत सहसपुर लोहारा द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत प्रतिबंधित दुकाने जैसे कपड़ा, जूता, बर्तन इत्यादि 7 दुकानें खोले पाए जाने पर दो हजार रूपए का अर्थदण्ड जुर्माना वसूली की गई। साथ ही बिना मास्क के सार्वजनिक स्थलों में घूमते पाए गए 11 व्यक्तियों से 500 रूपए का दंड राशि वसूल की गई। सभी को आगामी समय में मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करने के लिए सख्त हिदायत दी गई।

Spread the love

You missed