शंभूपिपर के ग्राम पंचायत द्वारा संचालित उचित मूल्य दूकान के संचालक को तत्काल प्रभाव से हटाया गया

कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, ग्रामीणों की शिकायत हुई कार्यवाही

कवर्धा,। कलेकटर श्री अवनीश कुमार शरण के निर्देश पर बोडला विकासखण्ड के सूदूर वनांचल बैगा बाहुल ग्राम पंचायत शंभूपीपर में संचालित उचित मूल्य दुकान के संचालक श्री भगत सिंह धुर्वे का तत्काल प्रभाव से हटाया गया है। कलेक्टर श्री शरण ने इस वनांचल ग्राम पंचातय के औचक निरीक्षण् किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने उचित मूल्य दुकान सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित दुकान में शक्कर को निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बेचने की शिकायत की। कलेक्टर ने मौके पर ग्राम पंचायत के अन्य व्यक्तियों और महिलाओं से इस संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणो ने बताया कि निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर शक्कर विक्रय किया गया। कलेक्टर श्री शरण ने उक्त दूकान के संचालक को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी श्री विनय सोनी को दिए। अनुविभागीय अधिकारी द्वारा कलेक्टर के निर्देश पर संचालक भगत सिंह धूर्वे को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए उनके स्थान पर राजकुमार मशराम को नियुक्त किया गया। खाद्य निरीक्ष के द्वारा भगत सिंह धुर्वे के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

कलेक्टर श्री शरण ने इस अवसर पर ग्रामीणांे से चर्चा करते हुए कोविड़-19 के व्यापक रोकथाम के लिए जारी लाॅकडाउन का पालन करने और सर्वाजनिक स्थलों पर सुरक्षा की दृष्टि से माक्स पहने के लिए विस्तार से समझााईस दी गई। कलेक्टर ने राज्य सरकार द्वारा इस लाॅक डाउन के बीच राहत पहुचाने के लिए दो माह से एक साथ मिलने वाले राशन समाग्री, पेंशन की राशि और स्कूल-आंगनबाड़ी बच्चों को मध्यान्ह भोजन के बदले मिलने वाले राशन समाग्री के वितरण के बारे में विस्तार से जानकरी भी ली। जिला पंचायत सीईओ श्री विजय दयाराम के ग्रामीणों से चर्चा करते हुए लाॅकडाउन रोजगार मूलक कार्यों की स्वीकृति करने की जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम श्री विनय सोनी,जनपद पंचायत सीईओ श्री जेआर भगत एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़