सरकार के खिलाफ लामबंद हुए नगर सैनिक, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
कवर्धा में नगर सैनिकों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर सैनिकों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और सरकार के खिलाफ वादाखिलाफी का आरोप लगाया.

कवर्धा : जिले के नगर सैनिक सरकार के खिलाफ लामबंद हो गए हैं. नगर सैनिकों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. नगर सैनिकों ने बताया कि ‘सरकार समान काम समान वेतन की बात करती है, लेकिन इसके विपरीत काम करा रही है. वर्तमान में उन्हें 13 हजार रुपए वेतन मिल रहा है. पिछले 4 साल से वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है’.सरकार के खिलाफ लामबंद हुए नगर सैनिकनगर सैनिकों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि ‘छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब विपक्ष में थे, तब उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह को पत्र लिखकर 29 हजार 645 रुपए वेतन करने की मांग की थी, लेकिन जब वे स्वयं मुख्यमंत्री हैं, तो इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है’.कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन यही कारण है कि कवर्धा जिले के सभी होमगार्ड सैनिक एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है.

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़