शून्य निवेश नवाचार पर जिले को मिला सम्मान

हेमन्तकुमार एवम अवधेशनन्दन हुए सम्मानित

  1. कवर्धा। कलेक्टर श्रीअवनीश कुमार शरण एवम श्री विजय दयाराम के. सीईओ जिला पंचायत के मार्गदर्शन में जिले के शिक्षकों द्वारा शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिये अनेक नवाचार किये जा रहे हैं। जिनमें से उत्कृष्ट नवाचार के लिए चयनित शिक्षक हेमंतकुमार ठाकुर एवम सक्रिय सहभागिता के लिए एपीसी अवधेशनन्दन श्रीवास्तव आई.आई.टी. नई दिल्ली में सम्मानित हुए। इस आयोजन में बी आर सी हरेकृष्ण नायक बोड़ला, सुनील मेहरा सहसपुर लोहारा एवम रमाशंकर राजपूत पंडरिया भी सम्मिलित हुए।

    ज्ञातव्य हो कि शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार के लिए श्री अरोबिंदो सोसायटी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत इस वर्ष देश भर से 20 लाख शिक्षकों ने भाग लिया था जिनमें से चयनित एक हजार शिक्षकों के साथ जिले से चयनित शिक्षक हेमन्त कुमार ठाकुर शासकीय प्राथमिक शाला पटुआ केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के द्वारा सम्मानित हुए। वहीं जिले में पदस्थ एपीसी अवधेशनन्दन श्रीवास्तव इस कार्यक्रम में दो वर्षों से सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए केंद्रीय वन, पर्यावरण, सूचना एवम प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावडेकर के द्वारा सम्मानित हुए। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री नरेन्द्रसिंह तोमर, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री प्रताप चन्द्र षडंगी, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री संजय धोत्रे, बीजेपी के वरिष्ठ नेता श्रीराम माधव, एन सी ई आर टी के डायरेक्टर, श्रीअरोबिंदो सोसायटी के डायरेक्टर श्री सम्भ्रांत शर्मा एवम श्री अशोक शर्मा सहित भारत सरकार के अनेक वरिष्ठ अधिकारियों ने सम्बोधित किया।

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़