नगरीय निकाय चुनाव से पूर्व कबीरधाम पुलिस का फ्लैगमार्च

कवर्धा पुलिस अधीक्षक डाॅ. लाल उमेद सिंह के निर्देषन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी व उप पुलिस अधीक्षक बी.आर.मण्डावी के मार्ग दर्षन में रक्षित निरीक्षक ख्र्रिष्ट नरगिस तिग्गा बघेल के द्वारा नगर में फ्लैगमार्च का आयोजन थाना कोतवाली परिसर से प्रारंभ कर पूरे नगर में भ्रमण किया गया। आगामी दिनांक 21.12.2019 को नगरीय निकाय चुनाव में षान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने एवं किसी भी असामाजिक तत्वों से भयभीत न होकर बेझिझक होकर आमजन मतदान करने मतदान केन्द्र जायें और अपने मताधिकार का उपयोग करें। मतदान स्थल पर सुरक्षा हेतु पुलिस के द्वारा पुख्ता इंतजाम किया गया है।

पुलिस अधीक्षक डाॅ. लाल उमेद सिंह के द्वारा जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों कोे निर्देषित किया गया है, कि सभी अपने-अपने क्षेत्रों में फ्लैगमार्च का आयोजन कर शांति व्यवस्था बनाये रखें। इसी तारतम्य में आज थाना कोतवाली कवर्धा से फ्लैगमार्च निकल कर भारत माता चैक, राजमहल चैक, मठपारा, कचहरीपारा, दर्रीपारा, रायपुर नाका, नवीन बाजार चैक, गुरूनानक चैक, बस स्टैण्ड चैक, आजाद चैक, ऋषभदेव चैक, वीरस्तम्भ चैक कवर्धा षहर के सभी मार्गो से होते हुए वापस थाना कोतवाली कवर्धा में समाप्त हुआ।
फ्लैगमार्च का आयोजन के दौरान रक्षित निरीक्षक नरगिस तिग्गा बघेल, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुषील मलिक एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Spread the love

You missed