अगामी नगरीय निकाय चुनाव से पूर्व मतदान केन्द्रो का पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले थाना प्रभारी। आचार संहिता का पूर्ण पालन हो इसका विषेष ध्यान रखने दिये वर्ष 2019 के सभी प्रकरणों का जल्द करें निराकरण। कवर्धा कबीर क्ररांति,, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में डाॅ लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के निर्देषन में क्राईम मिटींग का आयोजन किया गया, क्राईम मिटिगं में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बी.आर. मण्डावी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया नरेन्द्र सिंह बेन्ताल, अनुविभागीय अधिकारी बोडला अजीत ओगरे, रक्षित निरिक्षक ख्रिष्ट नरगिस तिग्गा बघेल एवं जिले के सभी थाना/चैकी प्रभारी एंव कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला के सभी थाना/चैकी प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि सभी थाना क्षेत्रों में आगामी नगरीय निकाय चुनाव व पंचायत चुनाव को देखते हुये अपने अपने थाना क्षेत्रों में सूचना तंत्र को मजबूत करें यदि असामाजिक तत्व पाये जाते है तो उन पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही करना सुनिष्चित करें। रात्रि गस्त में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें तथा लगातार पेट्रोलिंग कर संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगाह रखें। सभी थाना/चैंकी/षाखा प्रभारीगण अपने रिकार्ड दुरूस्त रखे एवं थाना व कार्यालय परिसर को स्वच्छ बनाये रखे। थानों में रखे सभी दस्तावेजों को पूर्ण व सुरक्षित रखे। थाने में सभी अधिकारी/कर्मचारी निर्धारित वर्दी में उपस्थित रहे व मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचनाओं को अनदेखा न करते हुये वरिष्ठ अधिकारी को तत्काल सूचित करें। नक्लस थाना क्षेत्रों में विषेष ध्यान देते हुये अपने थाना क्षेत्रों में सर्चिंग गस्त बढ़ाये। सभी थाना प्रभारी अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक एवं माईनर एक्ट की कार्यवाही करें ताकि अपराधों की रोकथाम की जा सके। माननीय न्यायालय द्वारा जारी समंस वारंटों की तामीली षत प्रतिषत करने, स्थाई वारंटों की तामिली षीघ्र करने, असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर निगाह रखनें तथा आवष्यक कार्यवाही करें। अपने-अपने थाना क्षेत्रों के फरार वारंटियों को पकड़ने थाना स्तर पर टीम गठन कर जल्द से जल्द वारंट तामील करने कहा गया। । वरिष्ठ कार्यालय द्वारा जारी प्रपत्रों एवं सुप्रीम कोर्ट के निर्देषों का पालन करते हुए बालक/बालिकाओं पर घटित अपराधांे में नियमानुसार पोक्सो एक्ट की कार्यवाही करें। अपराधों में वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा दी गई विवेचना संबधी बारिकियों पर विषेष रूप से ध्यान देते हुए विवेचना करें। सभी थाना क्षेत्रों में जुआ एवं अवैध षराब की बिक्री पर कड़ी कार्यवाही करें, 2019 के लम्बित गंम्भीर अपराधों को जल्द से जल्द सुलझाएं। इसी तरह सभी थानों/चैकियों के एक-एक अपराधों पर गंम्भीरता से थाना प्रभारीयों से विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए जल्द निराकरण करने, लंबित अपराधों का जल्द से जल्द जांच पूर्ण कर जप्त माल के साथ न्यायालय में प्रस्तुत करें। षिकायत का जल्द निराकरण करने, गंम्भीर अपराधों एवं महत्वपूर्ण अपराधों में भगोड़े आरोपियों का पतासाजी गंम्भीरता से करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय पेष करें, जप्त माल को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखनें, गुम इंसान एवं फरार आरोपियों की पतासाजी को गंभीरता से लेते हुये गुम इंसानों की दस्तयाबी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने, मादक पदार्थ गांजा की तस्करी पर पूर्णतः रोक लगाने सभी थाना प्रभारीयों को सक्त निर्देष दिया गया साथ ही नगरीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुये वाहनों की चेकिंग के पाइंट चिन्हांकित कर निर्देशानुसार वाहन चेंकिंग की कार्यवाही की जावे, थाना क्षेत्रों मे बाहर से आने वाले व्यक्तियों एवं किरायेदार, ड्रायवर, खलासी प्राईवेट संस्थाओ में कार्यरत कर्मचारियों का सत्यापन करने तथा महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा के लिये पुख्ता इंतजाम रखने आचार संहिता का पूर्णतः पालन करने थाना प्रभारियों को निर्देषित किया गया है। Spread the love Post navigation शहीद वीर नारायणसिंह की शहादत दिवस मनाया गया कामठी स्कूल मे मानव अधिकार दिवस मनाया गया