,कवर्धाग्राम महली निवासी शिक्षक तुलस चंद्राकर जो वर्तमान मे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कामठी मे पदस्थ है इन्होने अपने पुत्र का जन्मदिवस आश्रय स्थल (वृध्दाश्रम )कवर्धा मे देवतुल्य वृध्दजनों के साथ केक काटकर बड़े उत्साह के साथ मनाया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। के इस अनोखे तरीक़े से अपना जन्मदिन मनाने कि

अंदाज देखकर आश्रम के बुजुर्ग भी अभिभूत होते हुऐ बच्चे के इस संस्कार का श्रेय उनके माता -पिता क़ो दीया । साथ ही साथ प्रखर अपने गृह ग्राम महली मे बच्चों के साथ मिलकर एक कदम का पौधारोपण कर बच्चों क़ो कापी , पेन , जूता -चप्पल , पानी बाटल , टाफी , केला मीठा वितरित कर बच्चों के साथ मस्ती भरा जन्मदिवस मनाया सभी बच्चे बहुत ही खुश थे और सब ने प्रखर चंद्राकर क़ो बधाई दी । तुलस चंद्राकर से बात करने पर कहा आज इस प्रकार अपने पुत्र का जन्मदिन मनाकर मेरे पूरे परिवार क़ो बहुत खुशी हुई यह पल यादगार रहेगा ।

Spread the love

You missed