कवर्धा,डी, एन, योगी, कवर्धा,प्रदेश में त्रिय स्तरीय पंचायत चुनाव के तिथि घोषित होने के बाद पुरे प्रदेश मे ग्राम सरकार बनाने का शोर गुल चौक चौराहे एवं पान ठेले खोमचे पर चलने लगा है। वही चुनाव लड़ने के इच्छुक अपने पार्टिय फोरम पर दावा ठोकने लगे है इसी कड़ी मे कबीरधाम जिले मे भी त्रिय स्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है कबीरधाम जिला का जिला पंचायत अध्यक्ष अनसूचित जातीय महिला के लिए आरक्षित है और जिले मे मात्र एक ही जिला पंचायत सदस्य के लिए क्षैत्र क्र 3 अनुसूचित जातीय महिला के लिए आरक्षित है जो महिला सदस्य क्षैत्र क्र.3 से जीत कर जाएगी वही लगभग अध्यक्ष बनने की स्थिति मे रहेगी इसी मद्दे नजर क्षैत्र क्र.3 से कुण्डा के श्रीमति अम्बिका गोलू सोनवानी कांग्रेस से प्रबल दावेदार है उनका दावा इस लिए मजबूत माना जा रहा कि उनके परिवार शुरू से ही कांग्रेस से जुड़े हुए उनके पति गोलू सोनवानी कांग्रेस से 2005 मे जनपद सदस्य रह चुके और उनके ससुर श्री बलदाऊ सोनवानी 2010 में कृषक सेवा सहकारी समिति के सदस्य रह चुके अभी वर्तमान मे भोरमदेव शक्कर कारखाना के सदस्य है श्रीमति अम्बिका सोनवानी की परिवार शुरू से कांग्रेस पार्टिय का निष्ठावान कार्यकर्ता रहा उनके परिवार का क्षेत्र मे काफी पकड़ होने के साथ साथ मिलनसार के कारण उनके दावेदारी को काफी मजबूत माना जा रहा है श्रीमति शिक्षा के क्षेत्र मे स्नातक और कम्प्यूटर के क्षैत्र मे पी,जी,डी,सी,ए,तक शिक्षा प्राप्त की है Spread the love Post navigation संयुक्त संचालक की कार्यवाही से शिक्षकों में आक्रोश कलेक्टर अवनीश कुमार शरण के निर्देश में कबीरधाम जिले में धान के अवैध परिवहन,भंडारण तथा कोचियों पर कार्यवाही जारी है