कांग्रेसियों ने मनाई इंदिरा की पुण्यतिथि व सरदार पटेल की जयंती कवर्धा। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरूवार को देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि तथा भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रृद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्य अतिथि पर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की और उन्हें याद किया। वहीं जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी रामकृष्ण साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने स्थानीय नगर पालिका परिसर कवर्धा में स्थापित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें श्रृद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुंकुंद माधव कश्यप, महेन्द्र कौशिक, आकाश केशरवानी, जितेन्द्र दोषी, राजेन्द्र सिंह, भगवान सिंह पटेल, रजपाल साहू, रामानुज श्रीवास, सोनु उपाध्याय, अश्वनी वर्मा, अयोध्या प्रसाद परमानंद वर्मा, देव चन्द्रवंशी, माधवेश चन्द्रवंशी, सुनील यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी चोवाराम साहू ने दी। Spread the love Post navigation सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस पर पुलिस ने ली एकता की शपथ सर्वसहमति से दुखीराम ध्रुवे बने अध्यक्ष