कवर्धा में 24 करोड़ 36 लाख रूपए की लागत से बनेगा केन्द्रीय विद्यालय भवन केन्द्रीय संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल “निशंक“ ने किया महराजपुर केन्द्रीय विद्यालय भवन का शिलान्यास कवर्धा, । केन्द्रीय संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल “निशंक“ ने आज नई दिल्ली से छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के केन्द्रीय विद्यालय के लिये नए प्रस्तावित भवन निर्माण का शिलान्यास किया। उन्होंने नई दिल्ली से देश के विभिन्न राज्यों के लिए केन्द्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय के नवीन भवनों तथा प्रस्तावित अलग-अलग नए भवनों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। शिलान्यास कार्यक्रम का नई दिल्ली से कवर्धा में संचालित केन्द्रीय विद्यालय में लाईव टेलीकॉस्ट किया गया। कवर्धा में इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद श्री संतोष पांडेय, पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा अगंम अंनत सहित अपर कलेक्टर श्री जे.के.ध्रुव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री विपुल गुप्ता तथा केन्द्रीय विद्यालय के डिप्टी कमिश्नर डॉ. चंदना मण्डल, सहायक कमिश्नर श्री वेकेटश्वम तथा विद्यालय के प्राचार्य श्री आर.के.असनानी विशेष रूप से उपस्थित थे। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने संबोधित करते हुए कहा कि कबीरधाम जिले के लिए शिक्षा के क्षेत्र में केन्द्रीय विद्यालय भवन की सौगात जिले के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित महराजपुर में 24 करोड़ 36 लाख रूपए का नया भवन का आज शिलान्यास किया गया। इसके लिए उन्होंने केन्द्र सरकार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 24 करोड़ 36 लाख रूपए की सौगात मिली है, यह जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि आने वाले पीढ़ियां को इसका लाभ निरतंर मिलता रहेगा। पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय काम कर रही है। उन्होंने आज के कार्यक्रम के लिए संस्थान के सभी बच्चों और पालकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कबीरधाम जिले के लिए आने वाला समय और बेहतर होगा। शिक्षा के क्षेत्र में कबीरधाम निरंतर आगे बढ़ रहा है। अपर कलेक्टर श्री जे.के. ध्रुव ने संबोधित करते हुए संस्थान को शुभकामनाएं दी। डिप्टी कमिश्नर डॉ. चंदना मण्डल ने संबोधित करते हुए कहा केन्द्रीय विद्यालय में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को देश के विकास में मजबूत कड़ी बताया। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया जाता है। यहां खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ अनेक ऐसे आयोजन पर जोर दिया जाता है, जिससे कि बच्चों का आत्म विश्वास और उनका सर्वांगीण विकास में सहायक हो। संस्था के प्राचार्य श्री आर.के.असनानी ने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि, बच्चों एवं पालकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय महराजपुर कवर्धा के शिक्षक श्री दीपेन्द्र शर्मा, श्री सुनील कुमार सिंह, श्री संजय खान सहित पालकगण और अध्ययनरत बच्चें उपस्थित थे। Spread the love Post navigation कबीरधाम जिले के शिक्षक विहीन और एकल शिक्षक विद्यालयों के लिए शिक्षकों की होगी भर्ती कबीरधाम जिले की प्रभारी मंत्री ंश्रीमती अनिला भेड़िया और वन मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय