डिप्टी कलेक्टर श्री एसएस सोम को सेवानिवृत्त होने पर प्रतीक चिन्ह भेंट कर दी गई बिदाई

कवर्धा। डिप्टी कलेक्टर श्री एसएस सोम को शासकीय सेवा से निवृत्त होने पर जिला कार्यालय के सभा कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने जिला प्रशासन की ओर श्री सोम को प्रतीक चिन्ह भेंट कर विदाई दी गई। यहां बताया गया कि श्री सोम ने वर्ष 1981 में सर्वप्रथम सहायक संपरीक्षक के पद पर शासकीय सेवा की शुरूआत की थी। श्री सोम ने 38 वर्ष के शासकीय सेवाकाल में नायब तहसलीदार, तहसीलदार और डिप्टी कलेक्टर के पद पर कबीरधाम जिले के अलावा राजनांदगांव, जशपुर, नवागढ़ और सुकमा जिले में अलग-अलग प्रशासनिक पदों पर सेवाएं दी।
कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने डिप्टी कलेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हो रहे श्री सोम को स्वस्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए बधाई दी। उन्होने कहा कि शासकीय सेवाकाल में सेवानिवृत्त होना एक स्वभावित प्रक्रिया है और इस प्रक्रिया से हम सब को गुजरना होगा। उन्होने सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि हम बस शासकीय सेवा में आने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करते है, लेकिन शासकीय पदों पर आने के बाद तभी संतुष्टि मिलती है जब हम सब अपने पदों में रहकर लोकहित में काम करते हुए अपने पदों के साथ न्याय करते है। उन्होने कहा कि शासकीय सेवा से निवृत्त होने के बाद अपने शासकीय दायित्वोंं से मुक्त होते है, लेकिन वास्तव में सेवानिवृत्त होने के बाद सामाजिक और पारिवारिक दायित्वों को नए सिरे से शुरूआत करते है। अपर कलेक्टर श्री जीवन किशोर धु्रव ने श्री सोम को शासकीय सेवा ने निवृत्त होने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डिप्टी कलेक्टर श्री एसएस सोम ने शासकीय सेवा निवृत्त होने की घड़ी पर उन्होने शासकीय सेवा अवधि में अब प्रशासनिक पदों पर किए गए लोकहित और जनसेवा के कार्यों का स्मरण करते हुए विस्तार से जानकारी दी। उन्होने बताया कि शासकीय सेवाकाल में कबीरधाम जिले में बहुत लम्बे समय से लोकहित में काम करने का अवसर मिला। उन्होने कहा कि प्रशासनिक पदों पर उन्हे अनेक चुनौतियां का भी सामना करना पड़ा। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री विपुल गुप्ता, पंडरिया एसडीएम श्री प्रकाश टंडन, बोडला एसडीएम श्री विनय सोनी, डिप्टी कलेक्टर श्री अनिल सिदार, श्री वेदनारायण चंद्रवंशी, श्री अरूण कुमार सोनकर, निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री राजेन्द्र सिंह धुर्वे एवं समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़