थाना तरेगांव जंगल
अपराध क्रमांक:-32/2019
धारा:- 3, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908, 38(2) एवं विधि विरूद्ध क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम 1967
ऽ कबीरधाम पुलिस को मिली बड़ी सफलता,
ऽ नक्सलियों की काफी मात्रा में विस्फोटक समाग्री बरामद,
ऽ काफी मात्रा में नक्सलियों की दैनिक उपयोग की समाग्री बरामद।

कवर्धा,श्री डी.एम. अवस्थी पुलिस महानिदेषक छत्तीसगढ़, श्री हिमांषु गुप्ता अतिरिक्त पुलिस महानिदेषक, दुर्ग रेंज दुर्ग, श्री रतन लाल डांगी उप पुलिस महानिरीक्षक, रेंज राजनांदगांव के मार्गदर्षन में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत् दिनंाक 21.09.2019 को डाॅ लाल उमेद सिंह, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के दिषा-निर्देषन में कबीरधाम पुलिस को नक्सलियों के डम्प बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 21.09.2019 को सूचना प्राप्त हुआ कि क्षेत्र में भ्रमण कर रहे नक्सली संगठनो के द्वारा पुलिस पार्टी को नुकसान पहुॅचाने एवं जान से मारने की नियत से एक राय होकर थाना तरेगांव जंगल क्षेत्र के ग्राम धूमाछापर के जंगल में विस्फोट पदार्थ एवं अन्य सामाग्री जमीन में गाड़कर(दबाकर) रखे है, कि उक्त सूचना की तस्दीकी एवं आवष्यक

कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी सिंघनपुरी जंगल, जिला कबीरधाम उप निरीक्षक सौरभ उपध्याय को हमराह पुलिस पार्टी के संभावित क्षेत्र में रवाना किया गया था। मौका स्थल ग्राम धूमाछापर के पास जंगल में पुलिस पार्टी पहॅुचकर सावधानीपुर्वक एवं बारीकी से निरीक्षण करने पर नक्सलियों द्वारा तीन अलग-अलग स्थानों में प्लास्टिक के बड़ा-बड़ा डिब्बा में भरकर जमीन के अंदर दबाकर रखे विस्फोट पदार्थ एवं अन्य सामाग्री मिला जिसे पुलिस पार्टी द्वारा सुरक्षा नियमों का पालन करने हुये सुरक्षा औजार से बाहर निकाला।

गड्डे से प्राप्त प्लास्टिक के डिब्बो में नक्सल साहित्य, डेटोनेटर-05 नग, टाप टाईगर बम-02 कार्टून, बंडल तार- 05 (जिसमें 01 खुला तार), कुकर-13 नग (जिसमें 03 नग बड़ा कुकर), स्पींटर (छड़ का टुकड़ा)-करीब 05 किलोग्राम लगभग ,कलर प्रिंटर-01 नग मय केबल वायर, कलर इंक-02 नग, ए-4 साईज पेपर-आधा ईस्तमाली, एमषील-16 नग, प्लग साकेट-01 डिब्बा, प्लास्टिक ड्रम बड़ा-02 नग एवं प्लास्टिक छोटा ड्रम-01नग, फेवीकाॅल-01 डिब्बा,

वर्दी पैंट काला रंग-01 नग, ताल पतरी नीला रंग-01 नग, टीवी डिसी कनवरटर-01 नग, चप्पल काला रंग-01 नग मिला है, जिसे मौके पर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। नक्सलियों का कृत्य धारा 3,5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम का अपराध पाये जाने से थाना तरेंगांव जंगल में अपराध क्रमांक- 32/2019 धारा 3, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908, 38(2) विधि विरूद्ध क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम 1967 कायम किया गया है।
उक्त कार्यवाही में कबीरधाम पुलिस बल द्वारा सराहनीय कार्य किये जाने पर श्री हिमांषु गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेषक, दुर्ग रेंज दुर्ग के द्वारा 25,000/-रूपये की नगद ईनाम की घोषणा किया गया है।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़