कवर्धा,जनता कोंग्रेस छत्तीसगढ़ ‘जे’ जिलाध्यक्ष आनंद सिंह के आदेशानुसार जिले भर के सभी ब्लाकों में क्षेत्रीय जन समस्याओं पर शाशन का ध्यान केंद्रित कर समस्याओं को सामने लाने का कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में लोहरा ब्लाक मुख्यालय में ब्लाक अध्यक्ष आशीष सिंह व युवा विंग ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र मरकाम सहित समस्त पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्रीय ज्वलन्त मुद्दे पर अपनी पार्टी की तरफ से क्षेत्रय जन समस्याओं को लेकर लोहरा अनुविभागीय कार्यालय घेर कर उन्हें समस्याओं का ज्ञापन सौपा गया उक्त ज्ञापन को अनुविभागीय कार्यालय में उपस्थित श्री राजपूत नायबतशीलदार को सौपा एव जल्द से जल्द मांग पूरी करने की बात कही
क्षेत्रीय किसानों,आम क्षेत्रवशियो के इन निम्न समस्याओं पर दिया गया ज्ञापन

1-क्षेत्रीय पटवारियों के अपने मुख्यालय के अनुपस्थिति और किसानों के जमीन समन्धित दस्तावेजो के विलंबधता सुधार,काट छाट पर
2-छात्र-छात्राओं सहित युवाओं के जाती-निवास समन्धित कार्यो पर विलंभ्ता के सबन्ध पर*
3-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व उप केंद्रों में चरमराई स्वास्थ व्यवस्थाओं सहित डॉक्टर,नर्स,स्टॉप की कमी,दवाओं के कमी के सम्बंध में
4-नगर में आवारा घूम रहे पशुओं और मुख्य रूप से गौ माता के उचित व्यवस्था के सम्बंध पर
5-लोहरा सुतिया बांध का पानी जो लोहरा क्षेत्रवशियो को नही मिलता उसे लोहरा के किशनो को दिया जाए ताकि पानी,सिचाई की व्यवस्था दुरुस्त हो सके

उक्त आंदोलन में विशेष रूप से कवर्धा jccj जिलाध्यक्ष आनंद सिंह,युवा विंग जिलाध्यक्ष ग्रा.अस्वनी यदु,इसाक खान,रंजीत वर्मा,आशीष सिंह,गजेंद्र मरकाम,शिव गयकवार्ड,मोनु ठाकुर,नेमसिंग यादव,खिलावन मानिकपुरी,मुकेश चन्द्राकर,रशीद खान,आशिफ खान,विजय श्रीवास,परमानंद,धर्मेन्द्र,रामाओतार,अतलदास,देवराज,रमेश,दीपक,प्रकास, केहर सिंग, साहू,भुनेश्वर,नागेस्व्र,कामेश,एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे एवं पार्टी के लोगो ने शाशन प्रसाशन को स्प्ष्ट हिदायत दी है अगर जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान नही किया गया तो और उग्र आंदोलन किया जाएगा

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़