कवर्धादुर्ग

कबीरधाम पुलिस के जवानों को दिया गया हथियारों का विशेेष प्रशिक्षण।

पुलिस अधीक्षक ने दरबार में सुनी जवानो की गुजारिष।

कवर्धा,जिला कबीरधाम के रक्षित केन्द्र में आज दिनांक 30.08.2019 को प्रातः 6ः30 बजे पुलिस अधीक्षक डाॅं. लाल उमेद सिंह के द्वारा जनरल परेड का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधाीक्षक द्वारा सर्वप्रथम न्यू पुलिस लाईन मे निरीक्षण परेड की सलामी ली गई सलामी के पश्चात अधिकारियों के द्वारा स्क्वायड ड्रील करवाया गया। जिसके बाद अधिकारी एवं जवानों को हथियारों की सिखलाई तथा रखरखाव के बारे में पुनः प्रशिक्षण किया गया। जिसमें जवानों को हथियारों को साथ रखकर विभिन्न नक्सल आॅपरेषन के दरम्यिान होने वाली हथियारों के रोक को जल्द से जल्द ठीक कर उचित कार्यवाही के लिये तैयार करने के उद्देष्य से सभी अधिकारी/जवानो को रायफल के पूर्जो को कम समय में खोलकर पुनः जोड़ने का अभ्यास कराया गया। स्वयं व व्ही.आई.पी. सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिला

पुलिस कबीरधाम के सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का दरबार लगाया गया, दरबार में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक डाॅं. लाल उमेद सिंह के द्वारा प्रतिदिन के कार्यों के साथ अपने आपको फिट रखने व तनाव से बचने के लिये प्रतिदिन व्यायाम एवं योगा जैसे शारीरिक अभ्यास से जोड़कर रखने तथा अपने आपको सभी प्रकार के बुरी लतों से दूर रखने सलाह दी। साथ ही सभी थाना प्रभारीयों को निर्देषित किया कि थाना परिसर में जनसुविधा केन्द्र एवं बाल मित्र कक्ष का निर्माण जल्द से जल्द करें व आमजनों द्वारा किसी भी षिकायत व समस्या को लेकर थाना आने पर उन्हे जनसुविधा

केन्द्र में आदर व सम्मान के साथ बैठाकर उनकी समस्याओं को दूर करने हेतु उचित कार्यवाही करें। उपस्थित सभी जवानों से उनकी समस्याओं से अवगत होकर तत्काल उसका निराकरण किया गया। थाना परिसर को स्वच्छ एंव थाने में उपस्थित सभी दस्तावेजो को सुरक्षित एंव पूर्ण रखने कहा गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डाॅ लाल उमेद सिंह, उप पुलिस अधीक्षक बी.आर. मण्डावी, रक्षित निरीक्षक ख्रिष्ट नरगिस तिग्गा बघेल एंव जिले के समस्त थाना/चैकी प्रभारी, पुलिस जवान दरबार में उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button