कवर्धादुर्ग

कु.दुर्गा को न्याय दिलाने सौपा ज्ञापन।

कु.दुर्गा को न्याय दिलाने सौपा ज्ञापन।

कवर्धा,डी एन योगी कबीर क्रांति

कवर्धा,,कबीरधाम। जिला साहू संघ कबीरधाम जिलाध्यक्ष शीतल साहू, महामंत्री बालाराम साहू के मार्गदर्शन एवं चोवाराम साहू अध्यक्ष युवा प्रकोेष्ट के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया। समाज के बेटी कु.दुर्गा साहू को त्वरित न्याय दिलाने तथा उनके परिवार को मुआवजा दिलाने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के नाम ज्ञापन कलेक्टर कबीरधाम रमेश कुमार शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक को सौंपा। हृदयविदारक घटना जो कि बिलासपुर जिले के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत महमंद (लालखदान) में साहू समाज की नाबालिक बेटी कु.दुर्गा के साथ अमानवीय कृत्य, रेपकर निर्मम हत्या कर दी गई है। इस घटना ने दिल्ली के निर्भयाकांड की तरह पुरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। छ.ग. की बेटी पर ऐसे अमानवीय कृत्य ने प्रदेश को लज्जित किया है। इस जघन्य हत्याकांड मे शामिल सभी आरोपियों को कडी से कडी सजा तथा साथ ही मृतिका के परिवार बेहत गरीब है उनके परिवार को आर्थिक सहायता दस लाख रूपये देने की मांग की है।
ज्ञापन देने जिलाध्यक्ष शीतल साहू, घनश्याम साहू प्रदेश युवा महामंत्री, बालाराम साहू महामंत्री , रामकृष्ण साहू उपाध्यक्ष तथा जिला पंचायत सदस्य, धर्मराज साहू उपाध्यक्ष,डाॅ. खेमराज साहू, श्रवण साहू अध्यक्ष तहसील पंडरिया, राजकुमार साहू, आनंद साहू ,जितेन्द्र साहू संरक्षक कर्मचारी प्रकोष्ट, चोवाराम साहू अध्यक्ष युवा प्रकोष्ट, श्रीमति राजकुमारी साहू अध्यक्ष महिला प्रकोष्ट, लोकनाथ साहू अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ट,हरिश साहू अध्यक्ष कर्मासेना प्रकोष्ट, गिरीराज साहू, गोपाल साहू, पदमनी साहू महामंत्री महिला प्रकोष्ट,विद्या साहू संगठन सचिव, सीमा साहू संयुक्त सचिव, विद्या साहू संभागीय सचिव, संतोष साहू नगर अध्यक्ष, नीलम साहू, प्रतिमा साहू अध्यक्ष महिला प्रकोष्ट तहसील बोड.ला , सरिता साहू, असवन साहू अध्यक्ष युवा प्रकोष्ट तहसील कवर्धा, चंद्रशेखर साहू, संदीप साहू, लखन साहू अध्यक्ष कर्मा सेना पंडरिया,महेन्द्र साहू ,सुनील साहू, तोरन साहू, दिलीप साहू, सहित सामाजिक स्वजाति बंधु उपस्थित होकर न्याय दिलाने की मांग की है।

जिला महामंत्री
बालाराम साहू
जिला साहू संघ कबीरधाम छ.ग.

Related Articles

Back to top button