कवर्धा

गोधन योजना के सफल क्रियान्वयन, अनुश्रवण एवं समन्वय के लिए जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति का गठन

गोधन योजना के सफल क्रियान्वयन, अनुश्रवण एवं समन्वय के लिए जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति का गठन

कवर्धा डी एन योगी

कवर्धा  छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यस्था को मजबूत करने के लिए शुरू की जा रही गोधन न्याय योजना के सफल क्रियान्वयन, अनुश्रवण एवं समन्वय के लिए जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति का गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा होंगे। समिति के सदस्य एवं सचिव कृषि उपसंचालक को बनाया गया है। समिति के सदस्य जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, वन मंडलाधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगरीय निकाय, उप पंजीयक सहकारिता, उप संचालय पशु चिकित्सा सेवाएं, सहायक संचालक उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी क्रेन्द्रिय बैंक, उप संचालक कृषि होंगे।

Related Articles

Back to top button