कवर्धादुर्ग

मुख्यसचिव श्री आरपी मंडल ने कबीरधाम जिले के सुदूर और दुर्गम पहाडियों पर स्थित रेंगाखार कला धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया

मुख्यसचिव के साथ खाद्य विभाग के सचिव श्री कमलप्रीत सिंह, मार्कफेड एमडी शम्मी आबिदी भी पहुंचे
कवर्धा, मुख्यसचिव श्री आरपी मंडल ने कबीरधाम जिले के आदिवासी-बैगा बाहुल बोड़ला विकासखण्ड के सुदूर और दुर्गम पहाड़ियों के बीच और मध्यप्रदेश की सीमा से सटे रेंगाखार कला में संचालित धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होने समीपवर्ती राज्यों से आने वाले धान के अवैध परिवहन, भण्डारण एवं स्थानीय बिचैलियों, कोचियों द्वारा धान के अवैध भण्डारण को पूरी तरह रोकने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि जिले के वास्तविक किसानों को समर्थन मूल्य का वाजिक हक दिलाने के लिए पड़ोसी राज्यों से आने वाले धान के अवैध परिवहनों और भण्डारण और स्थानीय बिचैलियों कर कडी निगरानी रखी जाए।

मुख्य सचिव श्री आरपी मंडल ने उपस्थित किसानों से वार्तालाॅप शैली में चर्चा करते हुए उनके ऋण पुस्तिकाओं का अवलोकन भी किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने समिति में उपस्थित रजिस्टर की जांच भी की। उन्होंने समिति प्रबंधकों से कहा कि धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने चाहिए। साथ ही कोचिए अवैध धान न बेंच पाए इसके इलिए किसानों की ऋण पुस्तिका की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए। उन्होनेे समिति प्रबंधकों को नमी की माप के लिए आद्र्रतामापी यंत्र के अनिवार्य उपयोग के निर्देश दिए गए। साथ खरीदी केन्द्र में धान की आवक केवल दिन एवं उजाले की अवधि में करने को कहा। किसी भी स्थिति में अंधेरे एवं रात्रि के समय खरीदी केन्द्रों में धान की आवक नहीं होनी चाहिए। उपार्जन केन्द्र मेें सतत् निगरानी धान की गुणवत्ता, भण्डार, खरीदी गए धान का परिवहन सुनिश्चित करने के लिए पटवारी एवं ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारी की समिति बनाने के निर्देश दिए। मुख्यसचिव श्री मंडल ने जिला कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण और पुलिस अधीक्षक श्री डाॅ लाल उमेद सिंह को जिले में पडोसी राज्यों से आने वाले धान के अवैध परिवहनों पर सतत निगरानी रखने नियमित भ्रमण करने के भी निर्देश दिए। मुुख्यसचिव के साथ खाद्य विभाग के सचिव श्री कमल प्रीत सिंह, मार्कफेड एमडी शम्मी आबिदी ने भी जिले धान खरीदी का औचक निरीक्षण किया और वहां समर्थन मूल्य में धान बेचने आए किसानों से वार्तालाॅप शैली में चर्चा करते हुए उनके सुविधाओं के धान खरीदी केन्द्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विजय दयाराम के, बोडला एसडीएम श्री विनय सोनी, जिला पंजीयक श्री भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, नोडल अधिकारी श्री बद्री प्रसाद चन्द्रवंशी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

*कबीरधाम जिले में सात दिनों लगभग सात करोड़ रूपए की धान की खरीदी*

कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने कबीरधाम जिले के धान खरीदी केन्द्रों की व्यवस्था और पड़ोसी राज्यों से आने वाले धान के अवैध परिवहनों को रोकने के कार्यों की जानकारी दी। उन्होने बताया कि कबीरधााम जिले में खरीफ विपरण वर्ष 2019-20 में 6 नए धान उपार्जन केन्द्र बनाए गए है, जिन्हे मिलाकर जिले में 86 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। जिले के पंजीकृत किसानों को उनके वाजिब हम दिलाने के लिए पड़ोसी राज्यों से आने वाले धान के अवैध परिवहनों और भण्डारण और स्थानीय बिचैलियों कर कडी निगरानी रखी जा रही है। दिसम्बर से लेकर अब तक जिले के 86 धान उपर्जान केन्द्रोें में लगभग सात करोड रूपए की धान खरीदी कर लिए गए है। किसानों को उनके सुविधाओं के आधार पर टोकन जारी किए जा रहे है। अब तक 3 लाख 11 हजार क्विंटल धान की खरीदी कर ली गई है। आज रेगाखार में 20 किसानों का टोकन जारी धान बिक्री के लिए बुलाया गया है। रेखागांखार उपार्जन केन्द्र के अंतर्गत 5 ग्राम पंचायत और 14 उनके आश्रिम गांव शामिल है। यहां 1 हजार 44 पंजीकृत किसान है। उन्होने बताया कि समीपवर्ती राज्यों से आने वाले धान के अवैध परिवहनों को रोकने के लिए कबीरधाम जिले में 10 सीमावर्ती क्षेत्रों खारा, पंडरिया खुर्सीपार, मेडवाटोला, सरईसेत, बरेण्डा बितली, सिवनीखुर्द (कोसाटोला), सिवनीखुर्द(खुटाटोला), तरमा, बरबसपुर भालूझोला, झलमला छदमपुर, चिल्फी, धवईपानी, अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट तैयार किया गया। इसके अलावा मैदानी इलाकों में 5 चेक पोस्ट बनिया, नरोधी, दशरंगपुर, चुचरूंगपुर, सिवनीखुर्द, में सतत निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button